By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में साइबर जागरुकता कार्यक्रम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में साइबर जागरुकता कार्यक्रम
उत्तर प्रदेशराज्य

यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में साइबर जागरुकता कार्यक्रम

Omkar Tripathi
Last updated: August 6, 2025 11:59 pm
Omkar Tripathi
8 months ago
Share
यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में साइबर जागरुकता कार्यक्रम
SHARE

आजमगढ़। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संरक्षित तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) सेठवल, रानी की सराय आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन साइबर सेल की तरफ से साइबर क्राइम / फ्रॉड से बचने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर साइबर के विशेषज्ञ एवं साइबर सेल के मुख्य आरक्षी ओपी जायसवाल ने संस्थान में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को साइबर फ्रॉड और साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संस्थान पर विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण ले रहे 75 प्रतिभागियों ने साइबर के बारे में बारीकी से जानकारी ली और सवाल भी पूछे। 

श्री जायसवाल ने बताया कि अज्ञात लिंक या OTP शेयर न करें, किसी भी अज्ञात व्यक्ति को OTP, पासवर्ड या बैंक संबंधित जानकारी बिल्कुल न दें, कोई भी बैंक कभी OTP नहीं मांगती, फर्जी कॉल से सावधान रहें, साइबर अपराधी बैंक अधिकारी, पुलिस, या सरकारी अधिकारी बनकर फोन कर सकते हैं। सत्यापन के बिना किसी को पैसे न भेजें। अपने ईमेल, सोशल मीडिया और बैंक खातों के लिए मजबूत पासवर्ड बनाएं और समय-समय पर बदलते रहें। असत्यापित ऐप या वेबसाइट से बचें। केवल आधिकारिक वेबसाइट या Google Play Store/Apple Store से ही ऐप डाउनलोड करें।

उन्होंने जागरूक करते हुए कहा कि फर्जी निवेश योजनाओं से सावधान रहें, कोई भी ‘जल्द दोगुना पैसा’, ‘शेयर ट्रेडिंग ऐप’, ‘क्रिप्टो स्कीम’, या ‘लॉटरी जीत’ का लालच दिखाए तो सतर्क हो जाएं। सार्वजनिक Wi-Fi से सावधानी बरतें, पब्लिक वाई-फाई पर बैंकिंग या गोपनीय जानकारी का आदान-प्रदान न करें। सोशल मीडिया पर सीमित जानकारी साझा करें। अपनी निजी जानकारी जैसे जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, लोकेशन आदि अनजान लोगों से न साझा करें। अभद्र या धमकी भरे संदेशों की सूचना दें। सोशल मीडिया पर किसी के द्वारा की गई अशोभनीय या धमकी भरी बातों की रिपोर्ट करें और साइबर सेल से संपर्क करें। साइबर अपराध की शिकायत तुरंत करें। किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें या नजदीकी साइबर पुलिस से संपर्क करें। बच्चों को इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग सिखाएं। बच्चों को इंटरनेट पर सतर्क रहना सिखाएं और उनके ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखना।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक विभा पांडेय ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। विस्तृत रूप से प्रभारी निरीक्षक द्वारा बच्चों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर निदेशक गुलाब सिंह, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर चंद्रेश कुमार पाठक, विजय शंकर पांडे, प्रांजल सिंह, आकाशदीप, सुभद्रा शाही, राम नवल प्रजापति उपस्थित थे।

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
केजे खिलनानी विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय में नव साक्षरता अभियान का आयोजन
*थाना मितौली पुलिस को मिली बडी़ सफलता 03 नफर अभियुक्तो को किया गिरफ्तार*
अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
आतंकवाद का समूल नाश किया जाय :विहिप
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जौनपुर: शांति भंग के आरोप में 24 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
Next Article *अत्याधिक वर्षा होने से शारदा नदी का जलस्तर बढा गांवो मे भरा पानी* *अत्याधिक वर्षा होने से शारदा नदी का जलस्तर बढा गांवो मे भरा पानी*
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up