दरअसल बीते कुछ समय से यूपी एसटीएफ को असम से यूपी में मादक पदार्थों की तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं। इसी कड़ी में 23 जून को एसटीएफ की टीम मऊ जिले में सक्रिय थी, जब सूचना मिली कि एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर लखनऊ भेजा जा रहा है। इसी इनपुट पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज के पास छापा मारकर ट्रक को रोका और जनार्दन पाण्डेय को मौके से गिरफ्तार कर लिया। ट्रक में सेना के ट्रांसफर का दिखावा करने के लिए घरेलू सामानों के ऊपर ऑन ड्यूटी आर्मी का पोस्टर और नकली बिल्टी लगाई गई थी।
गिरफ्तार गांजा तस्कर की पहचान सुल्तानपुर निवासी जनार्दन पांडेय के रूप में हुई है। इसके पास से 12.50 क्विंटल गांजा,जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 3.12 करोड़ रुपये है। साथ ही एक ट्रक, 3 मोबाइल फोन, आधार कार्ड और 22 हजार रुपये नकद बरामद हुआ है।

