By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: *यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब नहीं मांगे जाएंगे गैरजरूरी कागज, निर्देश जारी,*
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > *यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब नहीं मांगे जाएंगे गैरजरूरी कागज, निर्देश जारी,*
उत्तर प्रदेशराज्य

*यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब नहीं मांगे जाएंगे गैरजरूरी कागज, निर्देश जारी,*

Omkar Tripathi
Last updated: July 20, 2025 10:18 pm
Omkar Tripathi
7 months ago
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। कारपोरेशन के अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि अब किसी भी प्रकार की बिजली संबंधी सेवा शिकायत पर उपभोक्ताओं से अनावश्यक दस्तावेज नहीं मांगे जाएंगे। केवल चेन्ज ऑफ टाइटल (नामांतरण) प्रक्रिया को छोड़ अन्य सभी कार्य विभागीय रिकॉर्ड के आधार पर ही निपटाए जाएंगे।

*विभाग खुद अपने रिकॉर्ड्स से समाधान निकाले*

पावर कारपोरेशन की समीक्षा बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया, जिसमें मुख्य अभियंता, निदेशक एवं प्रबंध निदेशक समेत वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। सभी ने इस नीति को उपभोक्ता हित में जरूरी और समयानुकूल बताया। अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने बैठक में कहा कि उपभोक्ताओं को अक्सर बिजली कार्यालय में शिकायत लेकर जाने पर पुराने कागजों की मांग की जाती है, जो तत्काल उपलब्ध न होने की स्थिति में उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। यह व्यवस्था अब समाप्त की जाए। विभाग खुद अपने रिकॉर्ड्स से समाधान निकाले।

अध्यक्ष ने यह भी कहा कि निगम की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि उपभोक्ता की समस्याएं कम से कम प्रयास में हल हों। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को 1912 उपभोक्ता सेवा नंबर पर आने वाली शिकायतों की नियमित मॉनीटरिंग के निर्देश दिए ताकि कोई मामला लंबित न रहे।

*बिल सुधार कैम्प 21 एवं 22 जुलाई को भी लगेंगे*

बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु गलत बिल को ठीक करने के लिये चल रहे मेगा कैम्प 21 एवं 22 जुलाई को भी लगेंगे। कैम्पों की सुविधा शनिवार को खत्म हो रही थी लेकिन कैम्पों में उपभोक्ताओं की भागीदारी को देखते हुये कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष गोयल ने इसे सोमवार एवं मंगलवार (21 एवं 22 जुलाई) दो दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया।

कैम्पों में नये संयोजन, भार वृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन, बिल जमा करने एवं अन्य सम्बन्धित कार्यों की शिकायत भी प्राप्त कर उपभोक्ता की समस्याओं का निराकरण पूर्ववत किया जायेगा। ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष डॉ आशीष गोयल ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि प्रदेश में चल रहे बिल सुधार कैम्पों का लाभ लेकर अपना गलत विद्युत बिल ठीक करा ले और बकाया बिल जमा कर दें।

कल्याण में सामाजिक संस्थाओं द्वारा विद्यार्थियों को मुफ्त नोटबुक्स वितरित
किशन गरोडिया विश्ववृत्ति फाउंडेशन द्वारा सूचना के अधिकार पर संपन्न हुई कार्यशाला
श्री अटल सेवा सम्मान से सम्मानित हुए रामकेश यादव
प्रतापगढ़ परिवार का पांचवां सम्मेलन मुंबई में सम्पन्न
तीन पुलिस बूथ का पुलिस उपाधीक्षक ने किया उद्घाटन 
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जौनपुर में निजी बस की टक्कर से दो कांवड़िए हुए घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Next Article *बदलापुर में ईश्वरी नारायण संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पुनः प्रबंधक बनाए गए राजेश कुमार सिंह।*
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up