By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: यूपी के 14 अभ्यर्थी UPSC CAPF परीक्षा में चयनित, श्याम यादव ऑल इंडिया टॉपर,
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > यूपी के 14 अभ्यर्थी UPSC CAPF परीक्षा में चयनित, श्याम यादव ऑल इंडिया टॉपर,
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी के 14 अभ्यर्थी UPSC CAPF परीक्षा में चयनित, श्याम यादव ऑल इंडिया टॉपर,

Omkar Tripathi
Last updated: July 13, 2025 11:24 pm
Omkar Tripathi
7 months ago
Share
SHARE

लखनऊ: समाज कल्याण विभाग से संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से जुड़े प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों ने एक बार फिर प्रदेश का मान बढ़ाया है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) 2024 की सहायक कमांडेंट पद की भर्ती परीक्षा में योजना से जुड़े कुल 14 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है.इनमें श्याम यादव ने ऑल इंडिया सेकंड रैंक प्राप्त कर योजना की सफलता को नई ऊंचाई दी है. इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की.

समाज कल्याण अधिकारी पवन यादव ने बताया कि सफल होने वाले अन्य अभ्यर्थियों में प्रतीक वर्मा ने 61 रैंक, अभिषेक मिश्रा ने 77, अनूप कुमार ने 106, सत्यपाल सिंह यादव ने 133, दिव्या सिंह परिहार ने 166, हिमांशु मौर्या ने 197, मितेंद्र श्रीवास्तव ने 208, रोहित वर्मा ने 224, ललित सिंह ने 225, हिमांशु सिंह ने 297, मंगलदीप पाल ने 313, रुपाली सिंह ने 365, शिवम आनंद ने 379 वीं रैंक हासिल की है.ऑल इंडिया सेकंड रैंक हासिल करने वाले श्याम बताते हैं कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से जुड़ने के बाद मुझे न सिर्फ बेहतर स्टडी मटेरियल और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिला, बल्कि मॉक इंटरव्यू जैसी तैयारी ने आत्मविश्वास भी बढ़ाया. योजना ने मेरी राह आसान की.

166 केंद्रों पर संचालित हो रही योजना: वर्ष 2021 में शुरू की गई मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, समाज कल्याण विभाग की तरफ से राज्य के 75 जनपदों में 166 प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से संचालित की जा रही है

योजना का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के प्रतिभाशाली युवाओं को IAS, PCS, NEET, JEE, NDA, CDS, CUET, CAPF जैसी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग प्रदान करना है.योजना के तहत विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञ मार्गदर्शन देते हैं. क्लासेस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में होती हैं. इसके साथ ही मॉक टेस्ट, इंटरव्यू प्रैक्टिस, स्टडी स्टडी मटेरियल और पर्सनल मेंटरशिप की सुविधा भी प्रदान की जाती है.

87 हजार से अधिक युवाओं को मिला लाभ: अब तक लगभग 87,000 छात्र-छात्राओं ने इस योजना का लाभ उठाया है. जिनमें से 1,100 से अधिक अभ्यर्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर चुके हैं. अभ्यर्थियों को तैयारी में संयुक्त निदेशक सुनील कुमार विशेन, पीके त्रिपाठी और उपनिदेशक सुनीता यादव विशेष भूमिका निभाई है।

जफराबाद में स्थित सुलेमानी चौराहा मारपीट व बवाल का बन चुका है अड्डा
विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
गणपति बप्पा का दर्शन करने ठाकुर रमेश सिंह के घर पहुंचे विधायक राम कदम
अखिलेश यादव के साथ बाबा साहेब की आधी तस्वीर पर भड़की भाजपा, कहा उनके चरणों की धूल भी नहीं हो
ऑपरेशन सिंदूर: भारत को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकी अब्दुल रऊफ मारा गया
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article कर्नाटक में रूसी महिला और बेटियों का गुफा में ठिकाना
Next Article भारतीय शिक्षा बोर्ड से जुड़ कर मूल्यनिष्ठ शिक्षा प्रणाली का करें निर्माण : एनपी सिंह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up