310 बोरी यूरिया शाम को उतरी सुबह गायब किसानों द्वारा रोड़ जाम किया जबरदस्त प्रदर्शन
प्रभाकर त्रिपाठी(अखंड राष्ट्र)
ढखेरवा– लखीमपुर-खीरी के अंतर्गत आने वाले ढखेरवा चौराहा लखीमपुर रोड पर किसान और महिलाओ ने मिलकर रोड जाम कर जबरदस्त प्रदर्शन किया यूरिया खाद न मिलने पर चक्का जाम कर प्रदर्शन करते हुए दुकानदार अरविंद मौर्य पर आरोप लगाए हुए कि 310 बोरी यूरिया खाद रात में दुकान पर उतरी थी और सुबह हम लोगों को नहीं मिली है किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि दुकानदार ने यूरिया खाद को रात में ही ब्लैक कर बेच दिया जिससे किसानों में काफी रोष ब्याप्त है गुस्साए किसानों ने खड़ी फसलो में यूरिया खाद न पढ़ने की वजह से फसलों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ कुदरत की मार झेल रहा किसान बाढ़ से तबाह दूसरी तरफ यूरिया न मिलने की वजह से चारों तरफ से घिरा किसान आखिर करे तो क्या करें सूत्रों की माने तो सभी सेंट्रो पर लगातार युरिया खाद्य उतर रही है दूसरी तरफ दुकानदार लोग अंगूठा लगाने के बहाने दिन भर किसानों को बैठाए रखते हैं और रात को खाद ब्लैक में बेंच देते सुबह खाद नही हैं। किसान मायूस होकर घर वापस किसानों का कहना है जब तक खाद नही मिलेगी तक तक हम सभी किसान घर नही जायेंगे।

