जौनपुर। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की एक आकस्मिक बैठक सोमवार की देर शाम जनक कुमारी इंटर कॉलेज हुसैनाबाद में सम्पन्न हुआ। बैठक प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष जनक कुमारी इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ जंग बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बीआरपी इंटर कॉलेज के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य व पूर्व अध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद डॉक्टर सुभाष चंद्र सिंह के चाचा पारसनाथ सिंह ‘पारस’ प्राध्यापक जी का दुखद निधन मुंबई में इलाज के दौरान हो गया जिसमें उपस्थित सभी प्रधानाचार्य एवं शिक्षक गण ने 2 मिनट का मौन रखकर अपनी हार्दिक शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया और ईश्वर से प्रार्थना किया कि इस शोक की घड़ी में पीड़ित परिवार को इस कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करें ।शोक संवेदना व्यक्त करने में प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक डॉक्टर वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष एवं माध्यमिक शिक्षक संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वर्तमान संरक्षक रमेश सिंह एवं डॉ अनिल उपाध्याय अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज खुदौली, विनोद कुमार राय वरिष्ठ भाजपा नेता एवं ग्रामोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य , सुधाकर उपाध्याय पूर्व प्रधानाचार्य एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख, नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश सिंह, डॉ जय प्रकाश सिंह इंटर कॉलेज जमुहाई के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य ,परिषद के मंडलीय अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश सिंह ‘बाबा’ टी डी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह, कुँवरदा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर राकेश सिंह , बी आर पी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज बीबीपुर के प्रधानाचार्य डॉ राकेश सिंह, डॉक्टर अखिलेश पांडेय, परिषद के महामंत्री संतोष दुबे , इंटर कॉलेज सिरसी के प्रधानाचार्य डॉक्टर राकेश सिंह मण्डलीय मंत्री डॉ राजेश कुमार त्रिपाठी, मेहरावा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर आर डी सिंह, बयालसी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर शैलेंद्र सिंह, मोहम्मद हसन इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य मो नासिर ,डॉ ओमप्रकाश शाही, डॉ अनिल डॉक्टर अनिल सिंह प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज शंभूगंज ,डॉ रामानंद यादव , डॉ बालेंदु त्रिपाठी, डॉक्टर अखिलेश चन्द श्रीवास्तव, शिव शंकर सिंह, प्रधानाचार्य मनीहा गोविन्द पुर , डॉ नीरज सिंह प्रधानाचार्य डॉक्टर रणजीत सिंह अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज समोद पुर, डॉओमप्रकाश सिंह प्रधानाचार्य जनक कुमारी इंटर कॉलेज के शिक्षक विपनेश श्रीवास्तव सहित जनपद के अनेक विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

