दो लाख साठ हजार लेकर हुए फरार
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) रक्षाबंधन के दिन घर पर त्योहार मनाने के लिए लौट रहे ब्यक्ति को जहरखुरानो ने अपने जाल में फंसाकर लूट लिया।लूट के शिकार हुए ब्यक्ति के अनुसार उसके पास दो लाख साठ हजार रुपए थे जिसे जहरखुरानों का गिरोह लेकर फरार हो गया।
क्षेत्र के इटहरा निवासी राम कुमार पटेल नेपाल में रहकर पानी बोरिंग का काम करते है।शुक्रवार को वह नेपाल से निकला और घर आने के लिए सिविल लाइंस डिपो की रोडवेज बस में सवार हआ। भुक्तभोगी के अनुसार वह जब रात को आजमगढ़ पहुंचा तो उनके बगल एक महिला आकर बैठ गई उसने मेरा फ़ोन मांगा और किसी को फोन किया।करीब आधे घंटे बाद महिला के जहरखुरानी ग्रुप के चार पांच युवक बस में चढ़े और मेरे पीछे वाली सीट में बैठ गए। जौनपुर से आगे बढ़ते ही जहरखुरानो में से एक ने पीछे रूमाल में सुंघा दिया जिससे वह बेहोश हो गया।भुक्तभोगी के अनुसार उसकी बैग में रखें दो लाख साठ हजार रूपए व कुछ कपड़े आदि अन्य सामान लेकर फरार हो गए।शनिवार की सुबह जब होश आया तो वह पवांरा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव में था।गांव के लोग इकट्ठा हो गए और परिजनों को घटना की जानकारी दी । परिजन मौके पर पहुंचे और राम कुमार को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है।इस संदर्भ में पूंछे जाने पर थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली वह अभी बोलने स्थित में नहीं है।घटना की छानबीन की जा रही है।

