By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: राजनीति में अग्रवाल समाज को भी चाहिए हिस्सेदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > राजनीति में अग्रवाल समाज को भी चाहिए हिस्सेदारी
महाराष्ट्रराज्य

राजनीति में अग्रवाल समाज को भी चाहिए हिस्सेदारी

Omkar Tripathi
Last updated: June 17, 2025 3:46 pm
Omkar Tripathi
8 months ago
Share
SHARE

मुंबई । अग्रोहा विकास ट्रस्ट, मुंबई, केंद्रीय समिति की मीटिंग जी टीवी बोर्डरूम, वर्ली, मुंबई में रखी गई। अग्रोहा विकास ट्रस्ट के प्रेरणास्रोत डॉ सुभाषचंद्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तम अग्रवाल, अग्रोहा विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, अग्रोहा विकास ट्रस्ट केंद्रीय समिति मुंबई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, महामंत्री अल्केश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रवि अग्रवाल, प्रचार मंत्री डॉ. महेश अग्रवाल, महाराष्ट्र जिला समिति के पीआरओ डॉ. कमल गुप्ता, एवं विभिन्न समितियों के 30 से ज्यादा अध्यक्ष एवं मंत्री उपस्थित रहे। अग्रोहा विकास ट्रस्ट, मुंबई के पूर्व अध्यक्ष सचिन अग्रवाल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बड़ी जवाबदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तम अग्रवाल द्वारा दी गई। डॉ. सुभाष चंद्र ने फूलों के गुलदस्ते के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्वागत किया। दिनेश अग्रवाल (निधिवन) को अग्रोहा विकास ट्रस्ट, मुंबई, केंद्रीय समिति के अध्यक्ष पद पर नवाजा गया। उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तम अग्रवाल एवं सुभाष चंद्र द्वारा फूलों के गुलदस्तों के साथ सम्मानित किया गया। अग्रोहा विकास ट्रस्ट मुंबई के महामंत्री अल्केश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रवि अग्रवाल एवं प्रचार मंत्री डॉ. महेश अग्रवाल को फिर से एक बार अग्रोहा विकास ट्रस्ट, केंद्रीय समिति, मुंबई में मनोनीत किया गया। डॉ. सुभाष चंद्र व उत्तम अग्रवाल द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सभी को केंद्रीय समिति की जवाबदारी सौंपी गई। ट्रस्ट के सदस्यों का मार्गदर्शन करते हुए डॉ सुभाष चंद्र ने कहा कि, आज के जमाने में अग्रवाल समाज ने एकजुट होकर काम करना चाहिए तथा एक दूसरे के व्यवसाय में कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहिए। अग्रवाल समाज ने हमेशा ही सामाजिक कार्य में अपना हाथ बंटाया है। समाज के लिए कुछ अच्छा काम करना हो, तो सभी की एकता और विश्वास दिखाना होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तम अग्रवाल ने कहा कि हमें अग्रवालों के अलग-अलग ट्रस्ट एवं समाज में नहीं बंटना चाहिए। हमें राष्ट्रीय स्तर पर एकता दिखानी होगी। उन्होंने बताया कि पूरे राष्ट्र में करीब 8 करोड़ अग्रवाल की संख्या होते हुए भी देश की राजनीति में हमारी भागीदारी बहुत ही कम है। हमें भी देश की राजनीति में हमारी संख्या बल के हिसाब से प्राथमिकता मिलनी चाहिए। ताकि हम हमारे समाज के गरीब परिवार को उसका हक दिलाने में मदद कर सकें, और हमारे समाज की सभी तरह की समस्याओं का समाधान कर सके।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कहा कि हम अग्रोहा विकास ट्रस्ट को एक नई ऊंचाई पर ले जाकर खड़ा करना

चाहते हैं। अग्रोहा विकास ट्रस्ट, मुंबई केंद्रीय समिति अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने कहा कि हमें हमारे अग्रवाल समाज के लिए अग्रवालों के सभी ट्रस्ट को मिलकर बड़े स्तर पर प्रोग्राम करने चाहिए और उसके लिए मैं अपनी पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा। महामंत्री अल्केश अग्रवाल ने बताया कि अग्रोहा विकास ट्रस्ट की पुरुष, महिला एवं युवा की 60 समिति, 8,000 मेंबर के साथ अपने अपने एरिया में बहुत अच्छा सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्य कर रही है। उपस्थित सभी सदस्यों व पदाधिकारियों को अध्यक्ष ने धन्यवाद देते हुए कहा कि अग्रवाल समाज को एकजुट होकर एक-दूसरे की मदद करते हुए समाज के लिए कार्य करना चाहिए।

जौनपुर:सुइथाकला सरपतहा से मिला लावारिश शव हुआ दफन
लखनऊ में विदेशी महिलाएं सेक्स रैकेट चलाती पकड़ी गई 
महाराष्ट्र की सत्ता के खेल में जल गई भाजपा के सिद्धांतों की होली
शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर उपाध्यक्ष पद से नवाजा गया 
कांग्रेस को जोर का झटका, चंद्रकांत दायमा ने थामा राकांपा का दामन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 जौनपुर की शिवांगी यादव तीसरे स्थान पर
Next Article हौसला बुलंद चोरों ने दो गांव में तीन घरों और विद्यालय को बनाया निशाना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up