By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल के तीन बच्चों ने किया नामरोशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल के तीन बच्चों ने किया नामरोशन
उत्तर प्रदेशराज्य

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल के तीन बच्चों ने किया नामरोशन

Adminakhandrashtra
Last updated: November 23, 2024 2:33 am
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
SHARE

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय (State Lavel) विद्यालयीन कराटे प्रतियोगिता में ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल, महरछा, जंघई, प्रयागराज के 3 छात्रों का राज्य स्तरीय (State Lavel) कराटे प्रतियोगिता में चयन हुआ। बुलन्द शहर में दिनांक 19 नवंबर.2024 से 22 नवंबर 2024 तक आयोजित कार्यक्रम में ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल, महरछा, जंघई बाजार, प्रयागराज के छात्र हिमांशु यादव पुत्र दिनेश यादव कक्षा 8 वीं ने हिस्सा लेकर अपने खेल कौशल का बेजोड़ एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर “कांस्य पदक” जीत कर अपने स्कूल की प्रतिष्ठा में चार चांद लगाया है।ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल, महरछा, जंघई, प्रयागराज के अन्य 2 छात्रों का राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में कुशल प्रदर्शन के आधार पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है जिनके नाम इ विभूति नारायण पुत्र त्रिभुवन नारायण- कक्षा 7 वीं तथा विजय मौर्य पुत्र रामासरे मौर्या- कक्षा- 8वीं है। उक्त तीनों छात्रों ने अपने अद्वितीय कौशल एवं कुशल प्रतिभा का प्रदर्शन करके राज्य स्तरीय (State Lavel) विद्यालयीन कराटे प्रतियोगिता* में भाग लिया। जिससे संस्थान एवं विद्यालय परिवार अपने आपको गर्वांवित महसूस कर रहा है। ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल, महरछा, जंघई, प्रयागराज के प्रबंधक सौरभ सिंह के कुशल नेतृत्व एवं प्राचार्या श्रीमती रूचिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और विशिष्ट शिक्षकों के अथक प्रयास तथा कराटे शिक्षक विशेषज्ञ प्रशान्त चौधरी के कुशल प्रशिक्षण के आधार पर इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन उमेश प्रताप सिंह ने विद्यालय के सम्पूर्ण स्टॉफ एवं प्रतिभागी सभी छात्रों को ढेरों बधाईयां एवं ढेरों हार्दिक शुभकामनायें दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना व्यक्त की। इसके साथ ही साथ विद्यालय प्रबंधन ने कराटे प्रशिक्षक प्रशांत चौधरीऔर सहायक प्रशिक्षक राहुल गुप्ता, अंकित कुमार सिंह तथा प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष सिंह एवं विद्यालय परिवार को भी ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दीं है जिन्होंने छात्रों को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है ।
ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है, और यह उपलब्धि विद्यालय के खेल-खुद के क्षेत्र में निरंतर प्रगति का प्रतीक है। छात्रों की इस सफलता ने विद्यालय एवं संस्थान के प्रतिष्ठा एवं गौरव को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाया है l

Anand J. Gupta is elected Vice President of Builders Association of India
सनातनी हिंदू होने का मुझे गर्व है – राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल
हृदयांगन वीथिका पर काव्य के माध्यम से जनजागरण
बीजेपी कार्यकर्ता सीताराम की मौत पर 6 पुलिसकर्मी निलंबित, 5 लाइन हाजिर
हाईवे पर अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों को मुंगरा पुलिस ने हटवाया
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बिंद समाज विकास संघ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन — शेषधर बिंद
Next Article विद्यार्थियों के आदर्श शिक्षक रहे बजरंगबली मिश्र का निधन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up