पत्नी की दोहरी जिंदगी से परेशान होकर पति ने थाने में पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, पीड़ित की पत्नी दिनभर पति के साथ रहती है लेकिन रात होते ही प्रेमी की बाहों में चली जाती है।
वाराणसी। यूपी के वाराणसी से एक हैरतअंगेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक अपनी पत्नी की दोहरी जिंदगी से इस कदर परेशान हो गया कि थाने पहुंचकर फरियाद करते हुए पुलिस से न्याय करने की गुहार लगा रहा है।
इस पिड़ित युवक का कहना है कि उसकी पत्नी दिनभर उसके साथ रहती है लेकिन रात होते ही अपने प्रेमी के पास चली जाती है, उसे जरा भी शर्म और लाज हया नही रहता। परेशान पति ने कहा कि न तो उसकी आशिक मिजाज पत्नी तलाक दे रही है, और न ही ठीक से रिश्ते निभा रही है, एसी दशा मे पति जाए तो कहा जाए।
वाराणसी के इस युवक ने पुलिस से मदद मांगते हुए कहा कि वह अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता। उसकी पत्नी ने उसका जीवन नरक बना दिया है। उसी के सामने किसी दुसरे युवक से रातभर रहकर संबंध बनाती है, अय्याशी करती है, और वह कुछ नहीं कर पा रहा है। यह घटना और फरियाद अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
पिड़ित ने बताया वह सामान्य व्यवहार करती है, लेकिन रात होते वह एक नशेड़ी और लत होने की तरह रात में अचानक गायब हो जाती है। जब उसने अपनी पत्नी का पीछा किया तो सच्चाई सामने आई। वह महिला पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक के पास जाती थी। यह सिलसिला कई महीनों से चल रहा है, पति कई बार रंगेहाथों पकड़ भी लिया है।
जब पति ने इस दोहरे रिश्ते से छुटकारा पाने के लिए तलाक की मांग किया, तो पत्नी ने तलाक देने से भी इनकार कर दिया। युवक का कहना है कि वह किसी तरह की कानूनी लड़ाई नहीं चाहता, सिर्फ चैन से जीना चाहता है।
थाने में जब पुलिस महिला को लेकर आई तो उसने अपने पति को पहचानने से ही इनकार कर दिया। उसने कहा, “मैं इन्हें नहीं जानती, ये कौन हैं?” इस पर युवक और ज्यादा आहत हो गया और उसने साफ कहा “अब मैं इस रिश्ते को खत्म करना चाहता हूं, मुझे शांति चाहिए।”
ऐसे मामले पहले भी देश के कई हिस्सों में सामने आ चुके हैं। इंदौर और मेरठ जैसे शहरों में कुछ पत्नियों ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पतियों की हत्या तक कर दी थी। इसी डर से अब कुछ पतियों ने खुद अपनी पत्नियों की दूसरी शादी कराकर खुद को सुरक्षित किया। पुलिस ने फिलहाल पति की शिकायत दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और प्रशासन को इसमें निष्पक्षता बरतनी चाहिए।

