जौनपुर : जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बारा में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना रात लगभग 11:30 बजे से 1:00 बजे के बीच की बताई जा रही है।
घर वालों की जब
नींद खुली तो टूटा ताला और बिखरा मिला सामान देख सभी भौचक्के रह गए।
पीड़ित समित कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब 1:24 बजे जब उनकी नींद खुली, तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और रात में ही शिकायत दर्ज कराई।
चोरी गए गहनों और नकदी के बारे में भुगतभोगी ने बताया कि, चोरी गए सामान में 4 सोने की अंगूठियां, 5 जोड़ी चांदी की पायल, 1 मंगलसूत्र, 5 जोड़ी सोने की बालियां, 2 सोने के झुमके और 1 पेटी शामिल है।
पुलिस जांच मे जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही सुबह क्षेत्राधिकारी बदलापुर विवेक सिंह और थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। थानाध्यक्ष सुजानगंज ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है पुलिस की कोशिश है कि जल्द आरोपी चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

