By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: रामायण गायन पाठ एवं वाचन कार्यशाला – अष्टम दिवस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > रामायण गायन पाठ एवं वाचन कार्यशाला – अष्टम दिवस
उत्तर प्रदेशधर्मराज्य

रामायण गायन पाठ एवं वाचन कार्यशाला – अष्टम दिवस

Omkar Tripathi
Last updated: May 16, 2025 3:20 pm
Omkar Tripathi
11 months ago
Share
रामायण गायन पाठ एवं वाचन कार्यशाला – अष्टम दिवस
SHARE

जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय चकताली में 7 मई 2025 से 19 मई 2025 तक चल रही ग्रीष्म कालीन रामायण अभिरुचि कार्यशाला के अंतर्गत आज अष्टम दिवस का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को शुद्ध और लयबद्ध रामायण गायन एवं वाचन सिखाना है, साथ ही उनमें अनुशासन, नैतिकता और धार्मिक मूल्यों का विकास कर उनके चरित्र निर्माण में सहयोग प्रदान करना है।

आज के कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राघवेंद्र सरकार एवं राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसमें कार्यशाला के प्रशिक्षक अमरजीत , समन्वयक उषा सिंह, SMC अध्यक्ष रीता देवी और ग्राम प्रधान ललिता यादव ने भाग लिया।

आज के सत्र में प्रशिक्षक अमरजीत , सह प्रशिक्षक पूनम राव और कुंदन ध्यानी ने छात्रों को रामचरित मानस का लयबद्ध पाठ सिखाया। साथ ही हनुमान चालीसा एवं रामायण की चौपाइयों का भी अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक अमरजीत ने रामायण गायन की विभिन्न विधाओं पर भी चर्चा की, जिससे छात्रों को इस गौरवशाली ग्रंथ के गूढ़ अर्थों को समझने में सहायता मिली।

कार्यशाला में कुंदन ध्यानी तबला वादक के रूप में और अमरजीत हारमोनियम वादक के रूप में प्रशिक्षण दे रहे हैं। बच्चों को चौपाइयों एवं दोहों के शुद्ध उच्चारण और लय के साथ वाचन का अभ्यास भी कराया गया।

आज के कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ललिता यादव, SMC अध्यक्ष रीता देवी, मोनी यादव, सुनीता देवी, इंदा, सुनीता मीना, उषा यादव, आशा देवी, आरती देवी, काजल, गोल्डी, वंदना यादव, विनीता यादव, सुभाष यादव, शकुंतला सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह कार्यशाला न केवल बच्चों को रामायण से जोड़ रही है, बल्कि उनके चरित्र और व्यक्तित्व विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रही है।

जोगता हरित उद्यान: बीते दिनों की यादों में ही सिमट गया, कोयला खनन ने निगला हरियाली और वन्य जीवन
राजस्थानी सेन प्रगति मंडल द्वारा 40वां स्नेह मिलन समारोह
राज्य स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम को लेकर जिलेभर में आयोजित किए जाएँगे विविध आयोजन
कुर्ला में श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार
बोरीवली में उत्तर भारतीय संघ की सर्वसाधारण सभा संपन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मरहूम इमरान प्रधान की याद में अदबी नशिस्त का आयोजन मरहूम इमरान प्रधान की याद में अदबी नशिस्त का आयोजन
Next Article पुल निर्माण कार्य में होती देरी को देखकर भड़के जिलाधिकारी पुल निर्माण कार्य में होती देरी को देखकर भड़के जिलाधिकारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up