सुलतानपुर | कादीपुर तहसील के ताहिरपुर निवासी राम नवल को डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने समाजशास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की है।राम नवल ने गनपत सहाय पीजी कालेज के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शक्ति सिंह के निर्देशन में परिवार नियोजन के प्रति मुस्लिम महिलाओं का वर्तमान परिप्रेक्ष्य
( सुलतानपुर जनपद के करौंदीकला , दोस्तपुर एवं कादीपुर विकास खंड पर आधारित एक समाजशास्त्रीय अध्ययन) विषय पर शोध कार्य किया है
करौंदीकला ब्लाक के ताहिरपुर गांव निवासी प्रभुनाथ के पुत्र राम नवल की इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रोफेसर अंग्रेज सिंह राणा, अनुदानित महाविद्यालय अनुमोदित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ जीतेन्द्र त्रिपाठी,राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ बृजेश सिंह, ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि व क्षेत्रवासियों ने जाहिर की खुशी।

