जौनपुर | 2 अगस्त 2025 को राष्ट्रवादी पार्टी की नेता सुभद्रा सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने जनमानस से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर आवाज बुलंद की। ज्ञापन में शिक्षा, स्वास्थ्य, और जनकल्याण से संबंधित कई अहम मुद्दों को शामिल किया गया। सुभद्रा सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार, स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, और गरीब वर्ग के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत पर तत्काल ध्यान देने की मांग की। इसके अलावा, ग्रामीण सुविधाओं के विकास जैसे जनकल्याणकारी मुद्दों को भी उठाया। सुभद्रा सिंह ने प्रशासन से इन समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।


