By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: राष्ट्रीय संत सेवा व गौ रक्षा कल्याण परिषद के महाराष्ट्र अध्यक्ष बने गणपत कोठारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > राष्ट्रीय संत सेवा व गौ रक्षा कल्याण परिषद के महाराष्ट्र अध्यक्ष बने गणपत कोठारी
महाराष्ट्रराज्य

राष्ट्रीय संत सेवा व गौ रक्षा कल्याण परिषद के महाराष्ट्र अध्यक्ष बने गणपत कोठारी

Omkar Tripathi
Last updated: June 3, 2025 4:20 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
राष्ट्रीय संत सेवा व गौ रक्षा कल्याण परिषद के महाराष्ट्र अध्यक्ष बने गणपत कोठारी
SHARE

मुंबई। पर्यावरण प्रेमी गणपत कोठारी को राष्ट्रीय संत सेवा एवं गौ रक्षा कल्याण परिषद का महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी परमहंस निजस्वरूपानंदपुरी जी महाराज (दाती जी महाराज) के सान्निध्य में पाली, राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय संत सेवा एवं गौ रक्षा कल्याण परिषद की कार्यकारिणी की बैठक में राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पुलिस अधीक्षक चूनारामजी (आईपीएस) समेत सौ से अधिक सनातनी साधु-संतों तथा 200 से अधिक नागा साधू साध्वियों की मौजूदगी में गौ सेवक, पर्यावरण प्रेमी तथा सुप्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी गणपत कोठारी (सीएमडी, कोठारी फैब्रिक्स) को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही डॉ मुकेश भाटी (नाडोल) को युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी शिवप्रेमानंद जी महाराज, महामंत्री महंत श्रद्धा पुरी जी महाराज, सचिव महंत दया पुरी जी महाराज, संगठन मंत्री स्वामी प्रज्ञानंदपूरी जी महाराज, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष हरिओम गिरी जी महाराज, फरीदाबाद के अध्यक्ष मुनिराज जी, गाजियाबाद के अध्यक्ष श्री महंत कन्हैयागिरी जी महाराज समेत करीब 15 हजार से अधिक का अपार जनसमुदाय मौजूद रहा। इस अवसर पर सामाजिक तथा जीवदया के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए गणपत कोठारी को राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर तथा साधु-संतों के हाथों सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि गणपत कोठारी मुंबई में उद्योगपति हैं और अहिंसा के पुजारी हैं। वे जीव दया, निराश्रित जनों के हितैषी हैं और गौ माता के प्रति उनकी श्रद्धा और आस्था रखते हैं। जिसे दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय संत सेवा एवं गौ रक्षा कल्याण परिषद ने उन्हें महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया है। अपनी नियुक्ति के लिए गणपत कोठारी ने परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमपूज्य दाती जी जी महाराज, सभी पदाधिकारियों तथा साधु-संतों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया गया है। महाराष्ट्र मैं गौ संरक्षण कैसे हो, गौ हत्या पूरी तरह से बंद हो, इस दिशा में वे पूरी प्रतिबद्धता से प्रयास करेंगे।

हिंदी प्रचार एवं शोध संस्था, मुंबई की 234 वीं मासिक काव्य गोष्ठी सम्पन्न
सिंगरामऊ रियासत में वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के बीच शस्त्रपूजन
दो पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत, दूसरा घायल,
कृपाशंकर सिंह उत्तर भारतीय समाज के गौरव : लल्लन तिवारी
मेडिकल कालेज, जौनपुर में “एम०बी०बी०एस० एवं पैरामेडिकल’ के छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा टैबलेट वितरित किए गए
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article उत्पीड़न के चलते हजारों फेरीवालों का परिवार संकट में: भवानजी उत्पीड़न के चलते हजारों फेरीवालों का परिवार संकट में: भवानजी
Next Article राष्ट्रीय संत सेवा व गौ रक्षा कल्याण परिषद के महाराष्ट्र अध्यक्ष बने गणपत कोठारी राष्ट्रीय संत सेवा व गौ रक्षा कल्याण परिषद के महाराष्ट्र अध्यक्ष बने गणपत कोठारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up