जौनपुर | बक्शा पुलिस ने लखनीपुर गांव में बीते रविवार को रास्ते में मड़हा रखने पर रोकने गए लोगों को बुरी तरह मारपीट कर घायल मामलें में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो महिलाओं सहित कुल नौ लोगों पर समुचित धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। उक्त गांव निवासी मारपीट में घायल पीड़ित रमेश बिंद ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि विपक्षी घटना के दिन सुबह 9 बजे रास्ते में मड़हा खड़ा कर रहें थे। जब उन्हें ऐसा करने से मना किया गया तो विपक्षी भीम उर्फ गोबिंद, मंगल, सिकन्दर, लल्लू उर्फ लाल, धर्मेन्द्र, रामसूरत, राजनाथ, सीमा देवी एवं संतोषी ने एक राय होकर माँ बहन को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी डंडो से हमला बोल दिया। हमलें में जानकी देवी, राकेश, हरगेन एवं सोनी सहित प्रार्थी गम्भीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक लिखापढ़ी में जुट गई है।

