शिवम शुक्ल (अखंड राष्ट्र)
नई दिल्ली | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। CRPF ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा कि राहुल ने 9 महीनों में बिना सूचना के 6 विदेश यात्राएं कीं। ये यात्राएं इटली, वियतनाम, दुबई, कतर, लंदन और मलेशिया की थीं।
राहुल को Z+ सुरक्षा मिली है, जिसमें एडवांस सिक्योरिटी लायजन जरूरी है। लेकिन उन्होंने ‘येलो बुक’ नियमों का उल्लंघन किया। CRPF चीफ सुनील जून ने पत्र में कहा कि ऐसी चूकें VVIP सुरक्षा को खतरे में डालती हैं। राहुल को भी अलग पत्र भेजा गया।
यह पहली बार नहीं। 2022 में CRPF ने 113 उल्लंघनों का जिक्र किया था। भाजपा ने तंज कसा, ‘राहुल क्या छिपा रहे हैं?’ कांग्रेस ने इसे भाजपा की साजिश बताया। राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

