संवाददाता_मोo आरिफ
लखनऊ के डालीगंज स्थित रामाधीन सिंह लॉन में बिटिया फाउंडेशन की ओर से कराया जा रहा 21 गरीब बेटियों का दसवां सामूहिक विवाह एवं कन्यादान समारोह गुरुवार को धूमधाम से संपन्न हुआ।मुख्य संयोजक व बिटिया फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि विवाह उत्सव की शुरुआत दोपहर 12 बजे तिलकोत्सव के साथ हुई।भव्य बारात और सांस्कृतिक कार्यक्रम विवाह दोपहर में डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से शुरू हुई बारात रामाधीन सिंह लॉन पहुँची। रास्ते में लोगों ने बारात का भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया। शाम 6 बजे से विवाह की मांगलिक रस्मों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुति दी गई जिसमें गणेश वंदना, लोक नृत्य, पंजाबी, राजस्थानी, अवधी गीतों की प्रस्तुतियों के साथ राधाकृष्ण फूलों की होली ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।संयोजक मनीष गुप्ता ने बताया कि फाउंडेशन ने 21 बेटियों को विवाह के खर्च से लेकर गृहस्थी के सामान तक सब कुछ सहयोगियों के समर्थन से दिया। हर बेटी को करीब 80 वस्तुओं से भरा दहेज/उपहार दिया गया।बिटिया फाउंडेशन पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य गरीब कन्याओं को एक सुखी और समृद्ध जीवन प्रदान करना है। यह प्रयास सहयोगी व्यापारियों के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता नीरज सिंह, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, निवर्तमान उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल, धनश्याम अग्रवाल, सह संयोजक जय सिंह सहित समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोग और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।समारोह में शामिल सभी अतिथियों ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। ईस विवाह से स्थानीय लोगों में काफी खुशियों का माहौल देखने को नजर आया और बेटियों के घर वालों में भी काफी खुशियों का माहौल है

