लखनऊ में नगर निगम के एक बाबू का रिश्वत मांगते हुए वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में बाबू खुलेआम एक व्यक्ति से ₹50,000 की मांग करता दिख रहा है, बदले में वह फाइल पास करने की बात कहता है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी (CTAO) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह कई दिनों से अपनी फाइल पास कराने के लिए चक्कर काट रहा था, लेकिन बाबू हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर पैसे की मांग करता रहा।
अब इस पूरे मामले में नगर निगम प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कैसे भ्रष्टाचार इस कदर सिस्टम में फैला हुआ है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित बाबू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है।

