By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: लश्करी मंदिर में 5100 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > लश्करी मंदिर में 5100 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
उत्तर प्रदेशधर्मराज्य

लश्करी मंदिर में 5100 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Omkar Tripathi
Last updated: May 28, 2025 5:46 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
लश्करी मंदिर में 5100 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
SHARE

अयोध्या। श्री हनुमान जी महाराज को समर्पित ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार को लेकर रामकोट भक्ति पथ मार्ग पर स्थित लश्करी मंदिर में संगीतमय सुंदर काण्ड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था।मंदिर को फूल की माला और गुब्बारों से भव्य सजावट किया गया जो आकर्षण का केंद्र बना रहा।लश्करी सरकार व हनुमान जी का दिव्य श्रृंगार किया गया जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हुए। श्री हनुमान जी महाराज एवं लश्करी सरकार को मीठा,फल, पुड़ी,सब्जी,हलवा और खीर से भोग लगाया गया।आयोजक अरुणेश दास (अरुण सिंह) इस भंडारे का आयोजन पिछले कई वर्षो से करते आ रहे हैं।इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए भंडारे में पुड़ी, सब्जी,चना और देशी घी से बना हलवा की उनके द्वारा व्यवस्था की गई थी।उमस भरी गर्मी के बीच लम्बी कतार में खड़े होकर 5100 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।प्रसाद पाकर श्रद्धालु तृप्त हुए और आयोजक को खूब आशीर्वाद दिए।श्री सिंह ने भंडारे के प्रसाद का वर्णन किया उन्होंने कहा कि प्रसाद तीन अक्षर से मिलकर बना है। पहला प्र का अर्थ प्रभु,दूसरा सा का अर्थ साक्षात व तीसरा द का अर्थ होता है दर्शन। जिसे हम सब प्रसाद कहते हैं।मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है।प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सनातन धर्म में ज्येष्ठ माह का विशेष महत्व है।महंत नरसिंह दास ने सुंदरकांड का महत्व बताया कहा कि सुंदरकांड का पाठ करने और सुनने से सभी के जीवन में सुंदर ही सुन्दर होता है।सुंदरकांड का पाठ भक्त के आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति को बढ़ाता है। इस पाठ की एक-एक पंक्ति और उससे जुड़ा अर्थ,भक्त को जीवन में कभी ना हार मानने की सीख प्रदान करता है।गौरतलब है कि हनुमानगढ़ी मंदिर में भी बड़े मंगलवार पर भोर से लम्बी कतार लगी रही,तपती धूप में कतार में लगकर श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान जी महाराज का दर्शन किया।जय श्री राम,जय श्री बजरंग बली के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।इस अवसर पर अरुणेश दास (अरुण सिंह),करुण सिंह,कृष्णा सिंह, आशुतोष सिंह,सीपी शुक्ला,अजीत यादव,मुकेश यादव,मोहित पाल रवि राय,हनुमान सैनी,सबिता सिंह,रश्मि सिंह,मधुलता सिंह, वरुणेश दास,अतुल दुबे,धीरज दुबे, यशस्वी सिंह,सोमू,अमर मिश्रा,श्याम बाबू, वैभव तिवारी,गुड़िया सिंह,सिखा सिंह,जय कृष्ण शास्त्री, विष्णु दास,उमाशरण, सत्यप्रकाश गुप्ता,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

मुंबई में सर्वाधिक मतों से विजई हुए संजय उपाध्याय
वर्सोवा विधानसभा में सेवा भावना के साथ जन सेवा में लगी भावना शर्मा जैन
अहंकार से बुद्धि और ज्ञान का होता है हरण
संजय उपाध्याय की दही हंडी में शामिल हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
पिता ने बेटी की पीठ पर मारी तीन गोली: गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article ट्रिपल हत्याकांड को लेकर शोकाकुल परिवार से मिला लोजपा का प्रतिनिधिमंडल ट्रिपल हत्याकांड को लेकर शोकाकुल परिवार से मिला लोजपा का प्रतिनिधिमंडल
Next Article मनबढ़ो ने दुकानदार को मारकर किया घायल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up