By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: *लापरवाही : जमुनिया हादसे के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, महुदा-बोकारो सीमा पर फिर मंडराया खतरा*
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > देश > *लापरवाही : जमुनिया हादसे के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, महुदा-बोकारो सीमा पर फिर मंडराया खतरा*
देशराज्य

*लापरवाही : जमुनिया हादसे के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, महुदा-बोकारो सीमा पर फिर मंडराया खतरा*

Omkar Tripathi
Last updated: August 30, 2025 10:49 pm
Omkar Tripathi
7 months ago
Share
*लापरवाही : जमुनिया हादसे के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, महुदा-बोकारो सीमा पर फिर मंडराया खतरा*
SHARE

 (अखंड राष्ट्र)

*धनबाद :* धनबाद जिले में अवैध कोयला उत्खनन का काला कारोबार एक बार फिर अपनी जड़ें मजबूत कर रहा है। जमुनिया नदी के पास हुए दुखद हादसे के बाद भी प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है, जिसका फायदा उठाते हुए कोयला तस्करों ने फिर से अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं।

सूत्रों के अनुसार कोयला तस्करों ने बड़े पैमाने पर तस्करी के लिए जमीन की तैयारी शुरू कर दी है और एक अंतराल के बाद अवैध मुहानों की सफाई का काम भी फिर से शुरू हो गया है।

महुदा थाना और भाटडीह ओपी क्षेत्रों में खासकर धनबाद-बोकारो की सीमा पर कई जगहों पर अवैध उत्खनन की तैयारी की जा रही है। इन इलाकों में पहले से संचालित मुहानों की सफाई की जा रही है, जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि यहां से फिर से बड़े पैमाने पर कोयले की निकासी की जाएगी।

यह गतिविधियां ऐसे समय में हो रही हैं जब हाल ही में हुए हादसे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई गई थी, और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया था।

स्थानीय पुलिस, जिला माइनिंग विभाग और सीआईएसएफ की चुप्पी इस संगठित अपराध को और भी बढ़ावा दे रही है। यह सब प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है, जिससे उनकी मिलीभगत या उदासीनता पर गंभीर सवाल उठते हैं।

ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी चिंता है कि अवैध खनन से फिर से जान-माल का खतरा बढ़ जाएगा और उनके घरों के नीचे से कोयला निकालने से भूस्खलन का जोखिम पैदा होगा।

यह स्पष्ट है कि जब तक प्रशासन इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह से लगाम नहीं लगाता तब तक ऐसे हादसे होते रहेंगे और क्षेत्र का सामाजिक व कानूनी माहौल बिगड़ता रहेगा।

मानिकचंद यादव को मिला समाज गौरव सम्मान
भारतीय सदविचार मंच ने किया एथलीट ऐश्वर्या मिश्रा का सम्मान
भाजपा प्रवक्ता शैलेश पांडे ने की लाभार्थी किसानों से मुलाकात
आचार्य महाश्रमण ने किया आचार्य श्री तुलसी चौक का अवलोकन
प्रधान और लेखपाल की मिली भगत से करोड़ों की सरकारी जमीन पर हो रहा अवैध कब्जा 
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article एक बिटिया की पुकार पर श्री गणेश की मूर्ति का दर्शन करने उसके झोपड़े में जा पहुंचे पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ! एक बिटिया की पुकार पर श्री गणेश की मूर्ति का दर्शन करने उसके झोपड़े में जा पहुंचे पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी !
Next Article *गौशाला पल के पास सड़क हादसा, ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर – एक की मौके पर मौत* *गौशाला पल के पास सड़क हादसा, ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर – एक की मौके पर मौत*
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up