By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: लाल बहादुर यादव “कमल” के गीत संग्रह “मनवीणा” का विमोचन संपन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > लाल बहादुर यादव “कमल” के गीत संग्रह “मनवीणा” का विमोचन संपन्न
महाराष्ट्रराज्य

लाल बहादुर यादव “कमल” के गीत संग्रह “मनवीणा” का विमोचन संपन्न

Omkar Tripathi
Last updated: June 26, 2025 12:14 pm
Omkar Tripathi
9 months ago
Share
लाल बहादुर यादव "कमल" के गीत संग्रह "मनवीणा" का विमोचन संपन्न
SHARE

मुंबई। महानगर के वरिष्ठ एवं उत्कृष्ट कलमकार,गीतकार लाल बहादुर यादव “कमल” के गीत-संग्रह “मनवीणा” का विमोचन प्रतीक प्रकाशन के तत्वावधान में मंगलवार दिनांक 24 जून 2025 को नज़मा हेपतुल्लाह सभागृह सांताक्रुज (पूर्व) में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी के पूर्व कार्याध्यक्ष एवं के.सी. महाविद्यालय चर्चगेट के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शीतला प्रसाद दुबे ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.अम्बरीष सिन्हा,विशेष अतिथि डॉ. ममता झा,डॉ. कृष्ण कुमार मिश्र, प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश विक्रांत,हौसिला प्रसाद “अन्वेषी”, उ.भा.संघ के संस्थापक सदस्य एवं उपाध्यक्ष अक्षयबर तिवारी,समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव,नवोदित कवयित्री रीता कुशवाहा आदि की विशेष उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. कुसुम तिवारी की सुरीली सरस्वती वंदना से हुआ।”मनवीणा” गीत-संग्रह पर राम प्यारे सिंह “रघुवंशी”,ओम प्रकाश तिवारी तथा हौसिला प्रसाद “अन्वेषी” ने अपने मंतव्य प्रकट किए। द्वितीय सत्र में प्रज्ञा राय के बालगीत संग्रह “चंचल मन” का विमोचन हुआ।

“मनवीणा” गीत संग्रह से जिन लोगों ने गीतों को प्रस्तुत किया,उनमें प्रमुख रूप से पं. शिव प्रकाश “जमदग्निपुरी” (बिखरी हवा में खुशबू,उन्माद छा गया है,धरती की गोद में ये ऋतु राज आ गया है।), लक्ष्मी यादव ने “धर्मयुद्ध” शीर्षक वाली ओजपूर्ण रचना पढ़ी,डॉ. रोशनी किरण ने “परदेस जाने वाले,तेरी याद आ रही है” गीत प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया।नवोदित कवयित्री किरण तिवारी ने “धुन में हम अपनी ही गाते चले हैं,ग़मों को गले से लगाते चले हैं” गीत को सुरीले अंदाज में प्रस्तुत कर सबको भाव-विभोर कर दिया।समारोह में त्रिलोचन सिंह अरोरा,शारदा प्रसाद दुबे,पं. श्रीधर मिश्र “आत्मिक”, प्राध्यापक अंजनी कुमार द्विवेदी,अनिल कुमार “राही”, कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा “दीप”, प्रसिद्ध गज़लकार हीरालाल यादव “हीरा”, कल्पेश यादव,लक्ष्मी कांत मिश्र “कमलनयन”, रमाकांत ओझा “लहरी”, सेवानिवृत्त शिक्षक और कवि शिव नारायण यादव,वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार अमर त्रिपाठी, डॉ.भारती यादव,सिद्दीका सय्यद, पटकथा लेखिका और कवयित्री नीतू पाण्डेय “क्रांति”, रीमा सिंह,कुमारी कंचन यादव,”चंचल मन” की कवयित्री प्रज्ञा राय,आनंद राय,महेंद्र मिश्र,पूर्व मुख्याध्यापक इंद्र बहादुर यादव,शिक्षक श्याम कौशल यादव, समाज सेवी नंदलाल वर्मा,समाजसेवी भरत यादव,विजयनाथ तिवारी,समाज सेवी पी.डी. यादव,उत्तर भारतीय लालबाग शाखा के अध्यक्ष जसवंत यादव,अखिलेश तिवारी, प्रेमशीला जायसवाल,राम समुझ यादव और पत्रकार दिनेश तिवारी ने समारोह की शोभा बढ़ाई।संपूर्ण कार्यक्रम का खूबसूरत संचालन वरिष्ठ साहित्यकार संजय द्विवेदी ने किया।अंत में कार्यक्रम के आयोजक,प्रतीक प्रकाशन के प्रकाशक अधिवक्ता राजीव मिश्र ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा इसे सफल बनाने के लिए महती भूमिका निभाई

नवीन सब्जी मण्डी पर खड़ी की गई बाइक हुई चोरी, मुकदमा दर्ज
लोकायन और बयार मित्र परिवार का सांस्कृतिक कार्यक्रम ”कजरी बयार” 19 अगस्त को दहिसर में
जौनपुर के बदलापुर में अपराधों पर कसा जाएगा शिकंजा, कोतवाल द्वारा लगवाया गया प्रमुख स्थान सीसीटीवी कैमरा
भाषा दिलों को जोड़ती है; तोड़ती नहीं : कृपाशंकर सिंह
ऊपर उड रहे उपकरण को ग्रामीणो ने गिराया नीचे ड्रोन समझकर मचा हडकंप
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article 50 साल पहले आज के दिन ही देश को झेलना पड़ा था आपातकाल : संजय गोंड 50 साल पहले आज के दिन ही देश को झेलना पड़ा था आपातकाल : संजय गोंड
Next Article समीर खान की आवाज पर अभिनय का जलवा बिखेरेंगे संगीत मासूम  समीर खान की आवाज पर अभिनय का जलवा बिखेरेंगे संगीत मासूम 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up