–संतोष अवस्थी
दिनांक 17 मई 2025 को उत्तर प्रदेश लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन जनपद शाखा उन्नाव का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव उमाशंकर दीक्षित चिकित्सालय सभागार में प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत महामंत्री कमल श्रीवास्तव प्रांतीय उपाध्यक्ष डी सी राव प्रांतीय प्रवक्ता सुनिल एवं चुनाव पर्यवेक्षक डॉ सर्वेश कुमार प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति एवं देखरेख में संपन्न हुआI
अधिवेशन मे सभी पदों पर एक एक प्रत्याशी होने के कारण अध्यक्ष पद पर अम्बरीष कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अश्विनी कुमार पांडेय जिला मंत्री पद पर प्रतीक कुमार कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार संप्रेषक पद पर शुभम त्रिपाठी सहित सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गएI निर्वाचित पदाधिकारयो प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई द्विवार्षिक अधिवेशन में राज्य कर्मचारी संघ परिषद के जिला अध्यक्ष एसपी सिंह डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जनपद शाखा के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह जिला मंत्री संजय बहादुर सिंह देवेंद्रनाथ मिश्रा मिश्री लाल रामसमऊज रामनरेश अनिल कुमार अनिल शुक्ला गीतांजलि पांडेय आलोक मिश्रा आलोक राम चंद तिवारी अतुल कुमार सहित जनपद के सभी एल टी उपस्थित रहे

