By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: लोढ़ा फाउंडेशन के सौजन्य से निर्मित चौक का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > लोढ़ा फाउंडेशन के सौजन्य से निर्मित चौक का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
महाराष्ट्रराज्य

लोढ़ा फाउंडेशन के सौजन्य से निर्मित चौक का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Adminakhandrashtra
Last updated: February 14, 2025 3:24 am
Adminakhandrashtra
12 months ago
Share
SHARE

मुंबई। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की संकल्पना के अनुरूप मुंबई महानगर की प्रमुख सामाजिक संस्था लोढ़ा फाउंडेशन के सौजन्य से मुंबई महानगर पालिका द्वारा नवनिर्मित पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक का लोकार्पण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा किया गया।मुंबई के धर्मवीर स्वराज्य रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज सागर तट मार्ग स्थित टाटा गार्डन के पास इस पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक का निर्माण किया गया है। कोस्टल रोड के पास भूला भाई देसाई रोड पर स्थित इस नवनिर्मित चौक के पास वहॉं के ट्रैफिक आइलैंड का सौंदर्यीकरण भी किया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस चौक के लोकार्पण समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मुंबई महानगर पालिका के आयुक्त भूषण गगरानी और लोढ़ा फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ मंजू लोढ़ा के अलावा पंडित उपाध्याय जी के परिवार से विनोद शुक्ला, अतुल जैन, जापान और श्रीलंका के वाणिज्य दूतावास के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य अतिथियों ने मंच की शोभा बढ़ाई। इस चौक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की आकर्षक रेखाचित्र प्रतिमा लगाई गई है, जिसमें उनके जीवन की प्रमुख घटनाओं और योगदान की जानकारी दी गई है। लोढ़ा फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ मंजू लोढ़ा ने बताया कि यह चौक उस महानायक को समर्पित है, जिन्होंने दुनिया को एकात्म मानववाद का महत्त्वपूर्ण सिद्धांत दिया और अंत्योदय के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इस अवसर पर डॉ मंजू लोढ़ा ने निर्माण प्रक्रिया में शामिल विभिन्न श्रमिकों को उपयोगी कपड़े वितरित किये, जिन्हें पाकर सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे।

*वर्ग विशेष के युवक ने युवती का फोटो किया सोशल मीडिया पर वायरल*
संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे फाटक के मिला आज्ञात अधेड का शव
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मंजू लोढ़ा को सिंगापुर में मिला अवार्ड
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: भारत ने विश्व को दिया शांति का संदेश
बाबू जी मेरे प्रेरणास्रोत – पं माधुरी मिश्रा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article गलत खान पान के कारण होती है एनीमिया की बीमारी:डॉ जयेश
Next Article आंखों की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिये काम करती रहेगी संस्था: आनन्दहिन्दी भाषी फाउण्डेशन ने 28 लोगों का कराया मोतियाबिन्द का निःशुल्क ऑपरेशन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up