जौनपुर। तहसील के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को बार के अध्यक्ष सूर्यमणि यादव व महामंत्री देवेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में साथी अधिवक्ता की अज्ञात बाइक सवारों द्वारा की गई पिटाई के विरोध में तहसील का चक्रमण कर नारेबाजी किया। अधिवक्ताओं ने नेवढ़िया पुलिस पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा न दर्ज किए जाने पर नाराजगी व्यक्त किया ।
बार के अध्यक्ष सूर्यमणि यादव ने बताया कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के धनेथु गांव निवासी अधिवक्ता अवधेश तिवारी 30 जून को सुबह 10:00 बजे बाइक से अपने घर से कचहरी आ रहे थे । आरोप है कि बाशापुर गांव से आगे सुनसान रास्ते में बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने रोक कर उन्हें मारा-पीटा जिसकी शिकायत पर नेवढ़िया पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा पंजीकृत किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि उनके साथी अधिवक्ता पर जानलेवा हमला हुआ है। किंतु पुलिस ने एनसीआर दर्ज किया हुआ है जो गलत है। अधिवक्ताओं ने हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत कर हम लोगों को अभिलंब गिरफ्तार किए जाने की मांग किया है। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस अवसर पर के के सिंह, गुलाब दुबे,सचिन यादव ,राधा कृष्ण शर्मा ,जैनेंद्र दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

