By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आदर्श पत्रकारिता पुरस्कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आदर्श पत्रकारिता पुरस्कार
महाराष्ट्र

वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आदर्श पत्रकारिता पुरस्कार

Akhand Rashtra
Last updated: January 25, 2024 2:25 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

मुंबई। सामाजिक, साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था भारतीय सद्विचार मंच ने इस वर्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार और हिंदी दैनिक जागरूक टाइम्स के कार्यकारी संपादक श्रीनारायण तिवारी को ‘आदर्श पत्रकारिता पुरस्कार’ प्रदान करने के लिय चयनित किया है। संस्था की कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से उक्त फैसला किया है। संस्था ने श्री तिवारी को पत्र देकर यह जानकारी दी है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डाक्टर राधेश्याम तिवारी ने बताया कि उनकी संस्था ने पत्रकारीय मापदंडों के सभी पहलुओं पर विचार विमर्श करके ही “आदर्श पत्रकारिता पुरस्कार” देने का फैसला करती है। पुरस्कार समारोह 28 जनवरी,दिन रविवार को शाम 5 बजे दहिसर पूर्व में रखा गया है। यह पुरस्कार प्रसिद्ध पत्रकार, संपादक ठाकुर हरदत्त सिंह के नाम से दिया जाता है।
श्रीनारायण तिवारी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की बदलापुर तहसील स्थित गांव जगजीवनपट्टी के मूल निवासी हैं और वह विगत 39 वर्षों से मुंबई में रहकर पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान कर रहे हैं। श्री तिवारी हिंदी दैनिक जनसत्ता, दैनिक लोकमत, दैनिक दबंग दुनियां, दैनिक देशोन्नति, दैनिक राष्ट्रप्रकाश, दैनिक एब्सल्यूट इण्डिया, दैनिक पूर्वविराम जैसे कई अखबारों में संवाददाता, मुख्य संवाददाता, ब्यूरो प्रमुख, पोलिटिकल एडिटर, स्थानीय संपादक और कार्यकारी संपादक के रूप में सेवा कर चुके हैं। श्री तिवारी ने हिंदी दैनिक जनसत्ता और संझा जनसत्ता में वरिष्ठ संवाददाता और मुख्य संवाददाता , हिंदी दैनिक लोकमत समाचार में मुंबई ब्यूरो चीफ, मराठी दैनिक लोकमत, अंग्रेजी दैनिक लोकमत टाइम्स में विशेष संवाददाता के रूप में एक लम्बी पारी खेला है। हिंदी दैनिक दबंग दुनिया मुंबई संस्करण के संपादक के रूप में उनका समाज जोड़ने का अभियान काफी सराहा गया था। संप्रति वह हिंदी दैनिक जागरूक टाइम्स के कार्यकारी संपादक हैं।
श्री तिवारी आदर्श पत्रकारिता पुरस्कार से पहले रामनाथ गोयनका पत्रकारिता पुरस्कार, गजानन आर्य पत्रकारिता पुरस्कार, लोकभारतीय पत्रकारिता पुरस्कार, श्रीमती रामादेवी द्विवेदी पावन स्मृति विशिष्ट पत्रकार गौरव पुरस्कार आदि जैसे दर्जनों पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।

प्राथमिक विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों का सम्मान
मुंबई आगमन पर सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का भव्य स्वागत                                    
कल्याण में उत्तर भारतीय समाज का स्नेह सम्मेलन संपन्न
शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे ने किया नागरिक विकास कामों का भूमिपूजन
महिला दिवस पर नारी तू नारायणी सम्मान से सम्मानित हुई डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article कृपाशंकर सिंह ने आम यात्रियों की तरह खड़े होकर किया लोकल ट्रेन में सफर
Next Article राम,देश की आत्मा ,गौरव और स्वाभिमान – पंडित गौरांगी गौरी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up