मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नगरसेवक कमलेश यादव की मां श्रीमती लखवंती देवी का कल देर रात 75 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। वह बहुत दयालु और धर्मशील महिला थी। उनके निधन की खबर मिलती ही उनके रिश्तेदारों और करीबी लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। आज सुबह कांदिवली पश्चिम स्थित डहानुकर वाडी श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसमें सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। सांसद गोपाल शेट्टी, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, पूर्व विधायक ठाकुर रमेश सिंह, समाजसेवी डॉ किशोर सिंह, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष एडवोकेट आशीष शेलार, उद्योगपति राम नगीना यादव, प्रतिभा गिरकर, नगरसेविका सुनीता यादव, लीना दहेलकर, बाला तावड़े, डॉ द्रिगेश यादव, तिजेंदर सिंह तीवाना, नगरसेविका मीरा यादव, समाजसेवी डॉ शैलेश यादव, मानिक चंद यादव, सेठ सुनील यादव,भोला यादव, गोविंद यादव,सुशांत यादव, विनोद यादव, राजेश यादव, दिनेश यादव, अखिलेश यादव आदि ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है।

