वाराणसी। यह कोई गांव या सिटी के बाहर की रोड नहीं है। यह बनारस की बहुत चर्चित लकड़ी मंडी तिराहा से संपूर्णानंद लहुराबीर जाने वाला अति व्यस्त मार्ग है। जिस मार्ग से आए दिन लाखों लोग आवागमन करते हैं और इस मार्ग पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट, आयुर्वेदिक चिकित्सालय, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय है। लेकिन इस मार्ग पर किसी भी जगह पर किसी खंबे पर एक भी लाइट नहीं है। जबकि प्रशासन सुरक्षा को दृष्टि को देखते हुए इस मार्ग पर हाईटेक सीसीटीवी कैमरा लगा रखा है। लेकिन कैमरा लगाने का क्या मतलब जब इस मार्ग पर शाम होते ही एक भी लाइट न जलने की वजह से अंधेरा छा जाता है। और आए दिन असामाजिक तत्वों द्वारा इस मार्ग पर छेड़खानी और दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जबकि सरकार ने पूरे शहर को लाइट से जगमग कर दिया है। वही शहर के अति व्यस्त और चर्चित लकड़ी मंडी तिराहा मार्ग पर इस तरह अंधेरा रहना प्रशासन के कार्य शैली पर सवाल खड़ा कर रहा है। लगता है प्रशासन को किसी बड़ी घटना का इंतजार है

