संरक्षक सूरज कनौजिया ने अतिथियों का बेलकम बैज लगाकर किया स्वागत
ब्यूरो प्रभाकर त्रिपाठी/अखिलेश शुक्ला ( अखंड राष्ट्र)
सिंगाही– कस्बे के वार्ड नंबर 3 निवासी सूरज कनौजिया सभासद प्रतिनिधि के संरक्षण मे गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कांवड़ियों का जत्था छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुआ। जिसमे मोहल्ले के संकटा देवी मंदिर में वैदिक पूजन के लिए एकत्र हुए और मंत्रोच्चारण के बाद सभी कांवड़िए कावड़ लेकर बोल बम का नारा लगाते हुए गोला गोकर्णनाथ के लिए निकले। इसके बाद निघासन सिंगाही रोड पर स्थित सरयू नदी से पवित्र जल लेकर आगे रवाना हुए। इस दौरान कमेटी के संरक्षक सूरज कनौजिया सभासद प्रतिनिधि ने कस्बे के सम्भ्रांत लोगों का बेलकम बैज लगाकर स्वागत किया साथ ही कवाडियो का भी तिलक चंदन किया। इन सभी कवाडियो को सिंगाही नगर से गोला छोटी काशी ने सभी अतिथियों ने आशिर्वाद देकर विदा किया जिसमे नगर पंचायत पूर्व चेयरमैन प्रदीप पुरवार, पूर्व मंडल महामंत्री भाजपा मोहित त्रिवेदी, पूर्व सभासद जोगेंद्र शाक्य, पुरुषोत्तम सोनी, भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र बहादुर उर्फ (महातिया), कैलाश, अतुल दिवाकर, ओमप्रकाश, अवधेश नाग (पत्रकार), सहित के साथ अनेक संभ्रांत लोग और नगरवासी मौजूद रहे।

