By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 32372 कृषकों से हुआ संवाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 32372 कृषकों से हुआ संवाद
उत्तर प्रदेशराज्य

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 32372 कृषकों से हुआ संवाद

Omkar Tripathi
Last updated: June 12, 2025 4:20 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 32372 कृषकों से हुआ संवाद
SHARE

जौनपुर : विकसित कृषि संकल्प अभियान के 15 वें एवं अंतिम दिवस तक जिले की कुल 21 विकास खण्डों के 135 ग्राम पंचायतों में कृषक चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर कुल 32372 कृषकों से संवाद स्थापित किया गया, जिसमें पुरूष कृषक 19851 तथा महिला कृषक 12521 द्वारा अभियान में प्रतिभाग करके खरीफ फसलों की आधुनिक तकनिकियो एवं लाभकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई। गुरुवार को विकास खण्ड सुइथाकला की ग्राम पंचायत रामनगर, बुढूँपुर एवं जहरुद्दीनपुर में कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों द्वारा किसानों को फसल उत्पादन तकनीक तथा योजनाओं की जानकारी दी गयी। 

  जहरुद्दीनपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान के समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चन्द्र यादव ने किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकी की जानकारी प्रदान की। खरीफ फसलों की बुवाई से पूर्व खेतों की जुताई, कम्पोस्टिंग तथा बीज शोधन एवं भूमि शोधन कर फसलों की बुवाई / रोपाई करने की सलाह दी। उन्होंने फसल सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा तथा कीट एवं रोग नियन्त्रण हेतु लाइट ट्रैप एवं फेरोमोन ट्रैप की विधि बताई। डा० रमेश चंद्र यादव ने बताया कि भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा कृषि वैज्ञानिक चले गांव की ओर थीम के तहत विकसित कृषि संकल्प अभियान के अन्तर्गत 29 मई 2025 से 12 जून,15वें दिन तक 135 ग्रामों में कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं तकनीक प्रसार का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों द्वारा समन्वय स्थापित कर किसानों के द्वार जाकर कृषकों की आय वृद्धि तथा कृषि तकनीक की जानकारी देकर लाभान्वित किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विज्ञान केन्द्र अमहित के वैज्ञानिक डा० वरुण कुमार ने मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी तथा प्राकृतिक खेती करने की सलाह दी तथा कृषि तकनीकी अपनाकर खेती किसानी से आय वृद्धि करने के तरीके बताये। डा. गजेंद्र सिंह ने कीटों एवं रोगों के बचाव की जानकारी देते हुए किसानों को नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का अधिक से अधिक प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनुसंधान से प्राप्त तकनीकी का कृषक उपयोग करके अपनी आय बेहतर कर सकते है। एडीओ पीपी जितेन्द्र सिंह द्वारा नेचुरल फार्मिंग तथा गौ-आधारित प्राकृतिक खेती के बेहतर विकल्प को अपनाने के लिये जोर दिया। सहायक मत्स्य अधिकारी संभाषी त्रिपाठी द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधान मनबोध, आनन्द निषाद, छोटेलाल बिन्द, नन्द किशोर, सुनील कुमार, आशा, रेखा, सुनीता सहित सैकड़ों कृषक उपस्थित रहें।

बदलापुर के दुर्गा पंडालों की सुरक्षा को लेकर आयुष श्रीवास्तव ने दिया निर्देश
डॉ अजय पाल शर्मा का अपराधियों पर चला हंटर, 22 महीने में 94 एनकाउंटर
ब्रेकिंग न्यूज़: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान मामले में अंतिम फैसले पर रोक 28 जुलाई तक बढ़ाई
बादशाहपुर स्टेशन के पूरब में अंडरपास निर्माण की मांग
प्रधानाध्यापक बनने पर शाला परिवार ने किया डॉ नागेश पांडे का सम्मान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article भाजपा सरकार के 11 वर्ष हुआ सम्पन्न, देश को मिली वैश्विक पहचान भाजपा सरकार के 11 वर्ष हुआ सम्पन्न, देश को मिली वैश्विक पहचान
Next Article समाजसेवी पूर्व प्रधान रामआसरे सिंह का निधन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up