विधायक पटेल शशांक वर्मा एवं SDM राजीव निगम ने कैम्प लगाकर 325 पीड़ितो को बांटी खाद्य सामग्री
*प्रभाकर त्रिपाठी/महेश कश्यप*(अखंड राष्ट्र)
निघासन– तहसील निघासन विधानसभा 138 के तराई क्षेत्रों में लगातार हुई बारिश से उफनाई शारदा नदी का पानी नौगावां, लालबोझी, बोटनपुरवा, दौलतापुर,मदनापुर, खमरिया, झौआपुरवा,आदि करीब एक दर्जन गांव बाढ से प्रभावित हुए हैं।जिनका जायजा लेने पहुंचे विधायक शशांक वर्मा और एसडीएम निघासन राजीव निगम, तहसीलदार मुकेश वर्मा, राजस्व निरीक्षक लक्ष्मण यादव, लेखपाल श्वेता सिंह आदि ने ग्रामीण बाढ पीड़ितो के मुलाकात की विधायक ने बताया कि इस बाढ आपदा से आप सभी को साहत प्रदान कराने के लिए तहसील प्रशासन अलर्ट है। साथ ही लुधौरी बाजार टीन सेट मे कैम्प लगाकर 325 बाढ पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री किट वितरण किया इसमे रवि सोनी,ग्राम प्रधान कमलेश कुमार, सुरेश कुमार, विमल,बृज किशोर,घनश्याम, मनोहर लाल,अवधेश कुमार, मनोज, राजकुमार, मीरा, सुनीता, राजकुमारी, विमला देवी, बबिता, नन्दनी,काजल,ममता देवी आदि अनेक बाढ पीड़ित पुरूष, महिलाओं को खाद्य सामग्री किट वितरित की गई।

