By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर संजय केणेकर का सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर संजय केणेकर का सम्मान
महाराष्ट्रराज्य

विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर संजय केणेकर का सम्मान

Adminakhandrashtra
Last updated: March 23, 2025 2:49 pm
Adminakhandrashtra
11 months ago
Share
SHARE

मुंबई। भाजपा के महाराष्ट्र महामंत्री संजय केणेकर के विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को विधिमंडल सत्र के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा संजय केणेकर समेत महायुति के कुल पांच उम्मीदवारों के निर्विरोध विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने के साथ ही उनके समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार समेत विधिमंडल के सभी सदस्यों ने बधाई दी। भाजपा कामगार मोर्चा के महाराष्ट्र अध्यक्ष विजय हरगुडे, प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता समेत सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यालय में नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य संजय केणेकर को बधाई दी। गौरतलब हो कि केणेकर भाजपा कामगार मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे हैं, और वर्तमान में पार्टी के प्रदेश महामंत्री समेत मोर्चा के महाराष्ट्र प्रभारी भी हैं। भाजपा कामगार मोर्चा के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष तथा भाजपा चित्रपट कामगार आघाड़ी के मुंबई प्रभारी नितिन गुप्ता ने कहा कि कामगारों को भाजपा से जोड़ने एवं उनकी समस्याओं के निराकरण में नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य संजय केणेकर का मार्गदर्शन एवं सहयोग सदैव मिलता रहा है, और उनके विधान परिषद में पहुंचने से अब और भी ताकत से कामगारों की समस्याओं का निराकरण तथा उनके लिए जनोपयोगी योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकेगा। बता दें कि स्थानीय निकाय को सामने रखकर भाजपा ने संजय केणेकर के रूप में ओबीसी चेहरे को आगे बढ़ाया है। संजय केणेकर ने वर्ष 1988 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से कामकाज शुरु किया था। छत्रपति संभाजीनगर(पहले औरंगाबाद) से भाजपा में उन्होंने वॉर्ड अध्यक्ष से शुरुआत की और प्रदेश उपाध्यक्ष तक पहुंचे। महानगर पालिका में 15 साल नगरसेवक रहे और 23 साल की आयु में उप महापौर पद हासिल किया। वह ओबीसी समाज से आते हैं और पार्टी ने उनको अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि के रूप में आगे बढ़ाया है।संजय केणेकर वर्ष 2014 में औरंगाबाद पूर्व से पार्टी के टिकट की दौड़ में थे। इसके बाद विधान परिषद के लिए भी केणेकर ने पिछली बार प्रयास किया था, लेकिन पार्टी ने उस समय उनको ठहरने के लिए कहा था। इसके बाद वर्ष 2019 में म्हाडा का उनको सभापति बनाया गया था। साथ ही केणेकर कामगार मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय रहे। वर्तमान में वे भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश महामंत्री तथा कामगार मोर्चा के प्रदेश प्रभारी हैं।

रेलवे क्रॉसिंग का बूम हुआ टेढ़ा
नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में भगवान श्री धन्वंतरि महायज्ञ संपन्न
लोक चेतना संस्था ने जरूरतमंदों में वितरित किया कम्बल
नवप्रवेशित अधिवक्ता की पाटीदारों ने की पीट-पीटकर हत्या
श्री विश्वनाथ पी.जी. कॉलेज, कलान में ‘अतिथि व्याख्यान’ का आयोजन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मेंटरिंग भारत का गौरैया बचाओ जागरूकता अभियान
Next Article चौकिया धाम में संपन्न हुआ 20 जोड़ों का सामूहिक विवाह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up