विधायक रोमी साहनी ने मृतक भगीरथ की पत्नी को दिया 25 हजार की सहायता
प्रभाकर त्रिपाठी/अखिलेश शुक्ला (अखंड राष्ट्र)
पलिया | जनपद खीरी के विधानसभा पलिया कला के दरिया दिली विधायक रोमी साहनी ने बांकेगंज ब्लॉक के बरौंछा गांव निवासी गरीब मजदूर अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए बाहर कम्पनी मे मजदूरी करने गया भगीरथ विश्वकर्मा पुत्र रामचंद्र विश्वकर्मा की मशीन से कटकर मौत हो गई,थी जवान बेटे की मौत से पूरा परिवार, सदमे मे आ गया कि अब हम सबका क्या होगा कैसे होगा अब गुजारा और परिवार में मात्र भगीरथ ही कमाई करने वाला था जिसके सहारे घर चलता था।उसके ही बेटी रोहनी विश्वकर्मा की, 23 नवम्बर को शादी, होनी तय थी।बरौछा गांव निवासी मृतक भगीरथ के मरने की खबर पलिया विधायक रोमी साहनी को मिली तो वह भी मृतक परिवार के दुख मे सामिल होने पहुंच गए। और मृतक की पत्नी से मुलाकात की तो रोहिनी की माता ने बताया की 23 नवम्बर को बेटी की शादी होना तय थी जिसकी तैयारी भी चल रही है। लेकिन अब शादी परिवारिक स्थित को देखते हुए बढानी पडेगी विधायक रोमी साहनी ने बताया कि अब तय तारीख 23 नवम्बर को ही शादीहोगी और शादी कराने की पूरी जिम्मेदारी मै लेता हूँ। साथ ही विधायक ने 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता करते हुए बताया कि अगर जरूरत पडे़ तो आप लोग निहसंकोच हमे बताये हम आपकी हर सम्भव मदद करते रहेंगे।

