By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: विश्व धरोहर स्थलों में शामिल 12 किलों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > विश्व धरोहर स्थलों में शामिल 12 किलों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
महाराष्ट्रराज्य

विश्व धरोहर स्थलों में शामिल 12 किलों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

Adminakhandrashtra
Last updated: August 1, 2025 11:43 pm
Adminakhandrashtra
6 months ago
Share
SHARE

मुंबई। मनपा की शिक्षणाधिकारी सुजाता खरे के मार्गदर्शन में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थलों में शामिल 12 किलों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन आर-उत्तर विभाग शिक्षण विभाग की प्रशासकीय अधिकारी अस्मिता कासले के नेतृत्व तथा विभाग निरीक्षिका अस्मिता बोरकर की देखरेख में भरूचा मनपा शाला संकुल सभागृह में किया गया। बुधवार, 30 जुलाई को मनपा शालाओं के कक्षा 7वीं से 9वीं तक के छात्रों के लिए यह चित्रकला प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। आर-उत्तर विभाग के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने इसमें भाग लिया।
इस प्रतियोगिता का नियोजन प्रशासकीय अधिकारी
अस्मिता कासले तथा विभाग निरीक्षिका अस्मिता बोरकर
द्वारा किया गया। उक्त अधिकारियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में उपस्थित रहकर प्रतिभागी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। विद्यार्थियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य के साक्षी किलों और दुर्गों के चित्रों के निर्माण में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उच्च गुणवत्ता वाली पेंटिंग्स तैयार कीं। उपस्थित विद्यार्थियों को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त पेंटिंग के लिए आवश्यक कागज, बैनर और प्रमाण-पत्र तथा अल्पाहार कला अकादमी द्वारा विद्यार्थियों को बहुत ही कम समय में उपलब्ध करा दिए गए। बहुत ही कम समय में यह चित्रकला प्रतियोगिता
आयोजित करने में योगदान देने वाले शिक्षकों तथा प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रति प्रशासकीय अधिकारी अस्मिता कासले ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस प्रतियोगिता की सफलता के लिए आर-उत्तर विभाग के सभी प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय के मुख्याध्यापकों, विशेषकर भरूचा शाला संकुल के सभी मुख्याध्यापकों
ने कड़ी मेहनत की। इस प्रतियोगिता के प्रभारी कला शिक्षक पुरेंद्र कुमार देवगिरकर नीलांबरी पिल्साई ने विशेष भूमिका निभाई। साथ ही शारीरिक शिक्षण विभाग के शिक्षक प्रवीण गुज्जर, रॉबर्ट डिब्रिटो, नितिन पाटिल, रवींद्र कदम, कार्यानुभव विभाग की शिक्षिका धारित्री देसाई और सभी सफाई कर्मचारियों का भी सराहनीय सहयोग रहा।

सुवर्ण महोत्सव के अवसर पर सम्मानित हुए पूर्व विधायक घनश्याम दुबे
नाचते गाते कांवड लेने जा रहे कावंड़ियों का टैंपू टायर फटने से पेड़ से टकराया राजस्थान के सात घायल, चार की हालत गंभीर
विकसित भारत के निर्माण की दिशा में अभूतपूर्व बजट–चित्रसेन सिंह
गरवारे क्लब की मैनेजिंग कमेटी का चुनाव
जनभाषा द्वारा भुवनेन्द्र सिंह बिष्ट साहित्य गौरव सम्मान का हुआ शुभारंभ
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article *गोविंद शुगर मिल मे किया गया हरियाली तीज के अवसर मेहदी प्रतियोगिता का आयोजन*
Next Article मनपा निरीक्षक चैतन्य रावल का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up