जौनपुर | शहाना इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ हर घर तिरंगा अभियान। इस आयोजन में छात्र छात्राओ ने नागरिकों को अपने घर पर तिरंगा फहराने का संदेश दिय। स्कूल के चेयरमैन जी.एस कुरैशी,प्रधानाचार्य शम्स आलम और स्कूल के सभी अध्यापक भी हर घर तिरंगा के आयोजन में मौजूद थे।स्कूल के जी. एस. कुरैशी ने लोगों को घर पर तिरंगा फहराने के लिए संबोधित किया और अपने देश के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया,और उन्होंने ये भी बताया कि सिर्फ झंडा फहराना ही एक जिम्मेदारी नहीं है।अपनी मातृभूमि के प्रति कर्तव्यों को भी पूरी निष्टा से और ईमानदारी से करना हम सभी का कर्तव्य बनता है।

