By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: शहीद संजय सिंह के पिता ने नम आंखों से स्वीकारा मानपत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > शहीद संजय सिंह के पिता ने नम आंखों से स्वीकारा मानपत्र
उत्तर प्रदेशराज्य

शहीद संजय सिंह के पिता ने नम आंखों से स्वीकारा मानपत्र

Adminakhandrashtra
Last updated: March 25, 2025 6:05 pm
Adminakhandrashtra
12 months ago
Share
शहीद संजय सिंह के पिता ने नम आंखों से स्वीकारा मानपत्र
SHARE

जौनपुर।कुलाधिपति एवं राज्यपाल, उत्तर प्रदेश श्रीमती आंनदीबेन पटेल के निर्देश पर एवं कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर वन्दना सिंह के मार्गदर्शन में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की 24मार्च से 26मार्च 2025 तक आयोजित तीन दिवसीय तिरंगा साइकिल यात्रा को आज दूसरे दिन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ राहुल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जंगी महाविद्यालय, असबरनपुर, जलालपुर, जौनपुर से रवाना किया।
इसके पूर्व प्रातःकाल में साइकिल यात्रा दल में सम्मिलित छात्रों को योगाचार्य स्वदेश कुमार- तहसील प्रभारी, युवा भारत ने योग कराया तथा महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र- छात्राओं को दहेज मुक्त भारत और नशा मुक्त भारत की शपथ टीडी कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक प्रोफेसर एसके वर्मा के द्वारा दिलाई गई। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले विधि छात्र अभिनव कीर्ति पांडेय का विकसित भारत की संकल्पना विषय पर भाषण कराया गया।

कार्यक्रम का संचालन तिरंगा साइकिल यात्रा के नोडल अधिकारी डॉ अनुराग मिश्र ने किया इसके बाद यात्रा अपने अगले पड़ाव त्रिलोचन महादेव पहुंची, जहां छात्रों ने मंदिर में दर्शन कर विकसित भारत का सपना पूर्ण होने के लिए प्रार्थना की, तत्पश्चात यात्रा हरि महाविद्यालय लहंगपुर पहुंची, जहां छात्रों को नशा मुक्त भारत तथा दहेज मुक्त भारत की शपथ नोडल अधिकारी प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने दिलाई। तत्पश्चात विकसित भारत की संकल्पना विषय पर छात्र अभिनव कीर्ति पांडेय का भाषण हुआ।

इसके बाद यात्रा सेवंसीपुर, पराऊगंज, मखदूमपुर, भोलागंज बाजार, थानागद्दी, केराकत स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस,अशोक स्तंभ और सरायवीर चौराहे पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भौरा गांव पहुंची, जहां शहीद संजय कुमार सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके परिजनों से भेंटकर विश्वविद्यालय परिवार की तरफ से मान-पत्र,अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्हभेंट करते ही शहीद के पिता श्याम नारायण सिंह की आँखें नम हो गई। तत्पश्चात 1857 में अंग्रेजों से लोहा लेने वाले रणबीकुरों की याद में सेनापुर गांव में बने शहीद स्तंभ पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

फिर साइकिल यात्रा देवकली होते हुए शुभ कान्हा संस्थान मुफ्तीगंज में दूसरे दिन की यात्रा समाप्त कर रात्रि विश्राम के लिए रुकी। इस यात्रा में जंगी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मीता राम पाल,प्रेम प्रकाश यादव, डॉक्टर सूबेदार वर्मा कार्यक्रम अधिकारी रासेयो, छेदीलाल सरोज, डॉक्टर पंकज कुमार गौतम,डीके यादव, डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव, श्री हरिदास पीजी कॉलेज लहंगपुर के प्रचार डॉ राकेश कुमार मौर्य, डॉ राज बहादुर यादव ,डॉ कमल कुमार पटेल, डॉ सभाजीत यादव,डॉ राजनाथ यादव,संतोष यादव, महेंद्र यादव, रमेश यादव प्रबंधक-कान्हा शुभ संस्थान,उप निरीक्षक का अभिमन्यु राय एवं विश्वनाथ सिंह, आरक्षी नरेश कुमार, उप निरीक्षक वकील, सरफराज, ऋतिक, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हेमंत, डॉक्टर संदीप पाण्डेय,सत्यलाल यादव फार्मासिस्ट,राजपाल यादव वार्ड, पिंकी पटेल , ममता पाल, लकी राय, नीतू यादव,कोमल यादव ,अंजली यादव, संध्या सरोज,पूनम यादव, विशाखा, सबिता यादव का विशेष योगदान रहा।

मनपा जी-दक्षिण विभाग में मेरी मिट्टी मेरा देश पंचप्रण सपथ के साथ संपन्न
प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार राय की सेवासम्पूर्ति सम्मान समारोह संपन्न
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का हाथ कटा, ट्रामा सेंटर में भर्ती
यह सिर्फ नाम परिवर्तन नहीं, सांस्कृतिक पुनर्स्मरण है।”
अवनीश तीर्थराज सिंह ने किया वर्सोवा में 120 से अधिक गणेश मंडलों की आर्थिक मदद
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मुनीम पर 35 लाख की हेर फेर का आरोपतहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी
Next Article रेल मंत्री को पत्र देते हुए सीमा द्विवेदी ने दो ट्रेनों के ठहराव कि मांग की रेल मंत्री को पत्र देते हुए सीमा द्विवेदी ने दो ट्रेनों के ठहराव कि मांग की
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up