केराकत जौनपुर
क्षेत्र के डेडुवाना गांव में रविवार की दोपहर मे बिजली के तारों में विद्युत शार्ट सर्किट के चलते संजय यादव के मड़हे में आग लग गयी। फलस्वरूप मड़हे में बाधी गयी दो भैंसे गंभीर रूप से झुलस गयी। आग से करीब 8 कुंतल गेहूं, 2 कुंतल चावल, 10 कुंतल भूसा, चारपाइयाँ, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। झुलसी हुई भैंसों का इलाज जारी है। मौके पर नायब तहसील महेंद्र बहादुर सिंह सिंह हल्का लेखपाल लेखपाल अर्चना वर्मा और पशु स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जांच पड़ताल किया गया।

