सिरकोनी/जौनपुर | जलालपुर क्षेत्र के शाहबड़ेपुर विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार की रात को ड्यूटी पर तैनात एसएसओ इरफान उर्फ शेरू पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।उन्हें उपचार के लिए सीएचसी नेहरूनगर ले जाया गया।
ईरफान उल्ला खान ने बताया कि कादीपुर गांव का ट्रांसफार्मर पिछले दिनों जल गया था।वह कल आकर लगा।बताया जाता है कि वह मंगलवार को पुनः जल गया। ट्रांसफॉर्मर जलने के मुद्दे को लेकर ऊक्त गांव के दो दर्जन से अधिक लोगों ने फीडर के अंदर आकर एसएसओ पर हमला कर दिया।हमले में उनका सिर फुट गया तथा शरीर मे काफी चोट आई।संयोगवश हमले के दौरान एक महिला आ गयी।जिसके चलते वे बच गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नेहरूनगर स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया।वहाँ से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कई लाइनमैन मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद कर ढ़ी गयी।जेई नितिन निगम और एसडीओ धीरेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए।उनकी सूचना पर पुलिस भी मौके ओर पहुंच गई।एसडीओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की घटना से एसएसओ का कोई लेना देना नही होता।मामले में तीन ज्ञात सहित ढाई दर्जन अज्ञात लोगों के विरुध्द तहरीर दी गई।
शाहबड़ेपुर फीडर के एसएसओ पर जानलेवा हमला,आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
Leave a Comment

