नाथ बाबा मन्दिर पर लगा RO मशीन खराब जिम्मेदार लोग देखकर बने अंजान
प्रभाकर त्रिपाठी/अवधेश कुमार(अखंड राष्ट्र)
निघासन– ब्लॉक निघासन क्षेत्र के ग्राम पंचायत दौलतापुर के धन्ना पुरवा मे बने नाथ बाबा मन्दिर स्थान पर जिला पंचायत द्वारा सन् 2022-23 मे पन्द्रहवॉ वित्त आयोग के तहद मन्दिर मे आने वाले श्रद्धालुओ और ग्रामीणो के लिए शुद्ध पेयजल RO मशीन लगाई गई थी। लेकिन यह सुविधा कुछ महीनो तक चली अब सालो बीत गये मशीन खराब पडी है। जिम्मेदार लोग देखकर भी अंजान बनते है। ग
ग्रामीणो ने कई बार ग्राम प्रधान दीपक जायसवाल से बताया RO मशीन खराब है। उन्होंने भी उच्च अधिकारियों से बताया लेकिन हुआ कुछ नहीं। इससे लगता है कि अंधेर नगरी चौपट राजा जब अधिकारी प्रधान की नही सुनते तो जनता की क्या सुनेंगे। इलक्शन मे सिर्फ प्रतिद्वंद्वी जनता को ललीपाप देते हैं।
नये नये वादे,करते है कोई कहता कोई कहता हमे मौका दो हमे प्रधान बनाओ किसी तरह बन गये तो पांच साल उनके अपना ही बनेगा सब कुछ सभी वादे निकल गये सादे। प्रधान होगा शक्त तो काम होगा जबरदस्त।

