By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: श्रीकला धनंजय सिंह का बैठना समाजवादी पार्टी के लिए बना वरदान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > श्रीकला धनंजय सिंह का बैठना समाजवादी पार्टी के लिए बना वरदान
ताज़ा ख़बरें

श्रीकला धनंजय सिंह का बैठना समाजवादी पार्टी के लिए बना वरदान

Akhand Rashtra
Last updated: June 6, 2024 3:53 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
श्रीकला धनंजय सिंह का बैठना समाजवादी पार्टी के लिए बना वरदान
SHARE

(शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ पत्रकार)

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के लिए पूर्वांचल में प्रतिष्ठा की सीट रही जौनपुर लोकसभा का परिणाम हमारे सामने है। भाजपा को करीब एक लाख मतों से मिली पराजय ने राजनीति के जानकारों को स्तब्ध कर दिया है। बीजेपी के नेता भी इस हार को लेकर मंथन कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि चूंक कहां से हुई? क्या सिर्फ संविधान बचाओ की हवा देकर इतनी बड़ी जीत हासिल की जा सकती थी? भाजपा हाई कमान ने कृपाशंकर सिंह का नाम पहली ही सूची में घोषित कर दिया था ताकि जिला भाजपा संगठन यहां अपनी पूरी तैयारी कर सके। कृपाशंकर सिंह ने आते ही सक्रियता दिखाई। सभी विधानसभाओं में कार्यालय खोल दिए गए। पूरे लोकसभा में वे वन मैन शो के रूप में नजर आ रहे थे। इसी बीच समाजवादी पार्टी द्वारा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के रूप में बाबू सिंह कुशवाहा तथा बहुजन समाज पार्टी द्वारा श्रीकला धनंजय सिंह के नाम की घोषणा की जाती है। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह बाबू सिंह कुशवाहा के पुतले फूंके जाते हैं। एक प्रकार से लोग मान चुके थे कि बाबू सिंह कुशवाहा की हार सुनिश्चित है। दूसरी तरफ श्रीकला धनंजय सिंह के पक्ष में अभूतपूर्व जोश और उत्साह दिखाई देता है। इसमें कोई दो राय नहीं कि धनंजय सिंह की आम जनता के बीच एक अच्छी छवि है। खासकर मध्यम और निचले तबके के मतदाताओं का उन्हें खुला समर्थन मिलता रहा है। यही कारण था कि लोग भाजपा और बसपा के बीच में सीधी टक्कर मानने लगे थे। अचानक बदलते घटनाक्रम में श्रीकला को टिकट वापस करना पड़ा। धनंजय सिंह के समर्थकों में मायूसी छा गई। विरोधी पक्ष के मतदाता कुशवाहा की तरफ लौटने लगे। इसी बीच अप्रत्याशित रूप से संविधान बचाओ का मुद्दा इंडिया गठबंधन के हाथों लग गया। जमानत मिलने के बाद बाहर आए धनंजय सिंह चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में भाजपा के पक्ष में मैदान में उतरे, परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। धनंजय सिंह के समर्थक भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे। एक समर्थक में नाम न छापने की शर्त पर बताया कि धनंजय सिंह के समर्थक गृह मंत्री अमित शाह को सबक सिखाना चाहते थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि इस संपूर्ण प्रकरण के पीछे उन्हीं का हाथ है। मल्हनी विधानसभा धनंजय सिंह का गढ़ माना जाता है,परंतु यहां भाजपा को अन्य विधानसभाओं की तुलना में सबसे अधिक करीब ( 32 हजार) मतों से पराजय का सामना करना पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धनंजय सिंह के गांव में ही जहां भाजपा को मात्र 71 मत प्राप्त हुए हैं, वहीं सपा को 251 मत प्राप्त हुए हैं। कुल मिलाकर एक बात तो साफ नजर आती है कि श्रीकला सिंह के बैठने से पूरा का पूरा फायदा समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को मिला। अगर वे चुनाव लड़ती तो मुकाबला निश्चित रूप से त्रिकोणीय होता। भाजपा के खिलाफ मतदान करने वाले लोग दो भागों में बंट जाते। ऐसे में भाजपा को सबसे अधिक फायदा होता। आमने-सामने की लड़ाई होने से विपक्षी मतदाताओं को ध्रुवीकरण होने का अच्छा अवसर मिल गया। भाजपा के पक्ष में मतदान करने वाले कुछ लोग जातिय राजनीति के चलते समाजवादी पार्टी के खेमे में चले गए। जिस प्रत्याशी को लोग सबसे कमजोर समझ रहे थे,वह घटनाक्रम के बदलते ही सबसे ताकतवर बनकर सामने आ गया। इसे कहते हैं – भाग्य का खेल। इसमें कोई दो राय नहीं कि जौनपुर ने एक बार फिर केंद्र सरकार के विपरीत जाकर खुद को संभावित प्रगति की रेस से अलग कर लिया है। कृपाशंकर सिंह जीतते तो मंत्री जरूर बनते। उन्होंने जौनपुर को रोजगार का हब बनाने का वायदा किया था। कुशवाहा की हालत भी पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव जैसी ही रहने की पूरी संभावना है।

सुभाष चंद्र त्रिपाठी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
हार-जीत….!
श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में उमड़ा युवाओं का सैलाब: 25,000 अभ्यर्थियों ने रोजगार मेले में लिया हिस्सा
जेल भेजे गए शिक्षक की पत्नी धरने पर,एसपी बोले संयुक्त टीम की रिपोर्ट पर करेंगे कार्रवाई
राम की नगरी में आयोजित सिने अवार्ड में छाया रहा “सिंह साहब द राइजिंग”
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मुंबई में हुआ भारत के पहले बार्ज का निर्माण मुंबई में हुआ भारत के पहले बार्ज का निर्माण
Next Article पूर्व प्रधान हत्याकांड मामले में दो पुलिस कर्मी निलंबित पूर्व प्रधान हत्याकांड मामले में दो पुलिस कर्मी निलंबित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up