भायंदर। श्री एल आर तिवारी इंजीनियरिंग कॉलेज, मीरा रोड में कॉलेज के प्रवेश द्वार पर स्मार्ट बायोमेट्रिक बैरिकेट्स लगाया गया है। अब इस कॉलेज के भीतर सिर्फ यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी ही प्रवेश कर पाएंगे। सुरक्षा की दृष्टिकोण से इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी के अनुसार स्मार्ट बायोमेट्रिक सिस्टम के कई फायदे हैं, जिनमें सुरक्षा, सुविधा और सटीकता शामिल हैं। यह सिस्टम किसी व्यक्ति की विशिष्ट शारीरिक या व्यवहारिक विशेषताओं का उपयोग करके उनकी पहचान को सत्यापित करता है, जिससे सुरक्षा और सुविधा दोनों में सुधार होता है।

