– पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी और विधायक मनिषा ताई चौधरी रहीं उपस्थित
* संवाददाता
दहिसर : प्रसिद्ध संस्था श्री कृष्ण सेवा समिति ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को मुफ्त नोटबुक वितरित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
स्वामी विवेकानंद एज्युकेशन सेंटर, दहिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी उपस्थित थे।
इस आयोजन में एसएससी परीक्षाओं में 94.40 प्रतिशत अंक लाने तथा अपने स्कूल स्वामी विवेकानंद एज्युकेशन सेंटर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली हिंदी माध्यम की मेधावी छात्रा कुमारी रिया जयसवाल को जनसेवक गोपाल शेट्टी ने विशेष रूप से सम्मानित किया तथा उसकी प्रशंसा की।
इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ संस्था के सचिव रामब्रिज यादव, दहिसर की विधायक मनिषा ताई चौधरी , वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकांत पांडे, पूर्व नगरसेवक जगदीश ओझा व पूर्व नगरसेवक जितेंद्र पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का उत्कृष्ट और सारगर्भित संचालन एड. सूची यादव ने तथा अंत में आभार प्रदर्शन राजेश मोरे ने किया।

