सरायख्वाजा । थाना क्षेत्र के पतहना गांव के एक 30 वर्षीय विवाहित युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव का एक युवक पंकज (30) पुत्र जगपत शुक्रवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया।सुबह करीब 5 बजे परिजनो को सुचना मिली पंकज का शव छत पर पड़ी है सूचना मिलते ही आनन-फानन में परिजनों ने पंकज का शव जिला अस्पताल पहुंचा दिया जहां चिकित्सको ने अंतः परीक्षण के बाद पंकज को मृत घोषित कर दिया।क्राइम इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है विधिक कार्रवाई की जा रही है।

