दुर्घटना में घायल ऑटो चालक व उसमें सवार एक वृद्धा की मौत
* अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की भी मौत एक घायल
नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव के पास बीते शनिवार की सुबह नौ बजे सवारी भरी ऑटो पलटने में गंभीर रूप से घायल चालक व एक महिला यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक चालक पुत्र की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक लिखापढ़ी करते हुए शव को पीएम हेतु भेज दिया गया। उधर रविवार दोपहर थाना क्षेत्र के उटरुकला गांव के पास राजा ढ़ाबा के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवकों में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। थाना क्षेत्र के चुरावनपुर गांव निवासी आनन्द कुमार उपाध्याय ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि करीब 58 वर्षीय पिता सुभाषचंद उपाध्याय ऑटो रिक्सा में सवारी बैठाकर जौनपुर जा रहें थे वे ऑटो लेकर जैसे ही घटनास्थल पर पहुँचे थे तभी पीछे से जा रही तेजगति अज्ञात वाहन ने ऑटो में धक्का मारकर फरार हो गया। ऑटो पलटने से पिता सुभाष को गम्भीर चोटे आई। उन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहां शाम को तबियत में सुधार न होने पर शेखरक्रान्ति अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान रात्रि में मौत हो गई। उसी ऑटो में सवार घायल लाइनबाजार थाना क्षेत्र के देवचन्दपुर निवासिनी 60 वर्षीय सोमारी देवी पत्नी राजबहादुर की भी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार दोपहर मौत हो गई। थाना क्षेत्र के उटरुकला गांव के पास राजा होटल के समीप बदलापुर थाना क्षेत्र दुगौली कला गांव निवासी 35 वर्षीय विपिन यादव एवं टिकरी गांव निवासी 34 वर्षीय महेन्द्र कुमार यादव बाइक से जौनपुर की तरफ जा रहें थे तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने धक्का मारकर फरार हो गया। दुर्घटना में विपिन की मौके पर मौत हो जबकि महेन्द्र को घायल अवस्था मे नौपेड़वा सीएचसी भिजवाया गया जहां बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया।

