विवेक कुमार उपाध्याय (अखंड राष्ट्र)
नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा थाना क्षेत्र के विशेसरपुर गांव निवासी 18 वर्षीय युवक की सई नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। उक्त गांव निवासी सौरभ यादव शुक्रवार को अपने कुछ साथियों के साथ स्नान करने सिकरारा थाना क्षेत्र के पोखरियापुर गांव से गुजरी सई नदी में नहाने गया था। नहाते समय सौरभ गहरे पानी में डूबने लगा साथ गए युवकों ने किसी तरह युवक को पानी से निकाल जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुँचे। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पिता रमेश यादव से तहरीर लेते हुए मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

