By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: सचिन तेंदुलकर से मिलने की राह देख रहा शहीदों का परिवार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > सचिन तेंदुलकर से मिलने की राह देख रहा शहीदों का परिवार
महाराष्ट्रराज्य

सचिन तेंदुलकर से मिलने की राह देख रहा शहीदों का परिवार

Adminakhandrashtra
Last updated: August 18, 2025 11:41 pm
Adminakhandrashtra
7 months ago
Share
सचिन तेंदुलकर से मिलने की राह देख रहा शहीदों का परिवार
SHARE

मुंबई। पूरे भारत देश में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन् किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घर घर तिरंगा अभियान चलाकर राष्ट्र प्रेम जगाने अपनी की। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य बालोद जिले देवगहन गांव में 20 वीर शहीद जवानों के माता-पिता, एवं विधवा अपने शहीद बेटे,पति की प्रतिमा अनावरण हेतु भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की बाट जोहते रह गए। विदित हो कि छत्तीसगढ़ बालोद जिले में 20 शहीद जवानों की प्रतिमा शहीद परिवार द्वारा बनवाया गया है जो कारगिल युद्ध, चीन गलवान घाटी हमला, सियाचिन ग्लेशियर, छत्तीसगढ़ नक्सल हमला में शहीद हुए हैं। पिछले माह 10 जुलाई को इन शहीद परिवारों द्वारा मुंबई पहुंचकर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के निवास बांद्रा पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 पर इन शहीदों की प्रतिमा अनावरण हेतु आवेदन किया गया था,निज सहायक रमेश पांडेय द्वारा तेंदुलकर के संज्ञान में लाकर शहीद परिवारों को संपर्क करने आश्वत किया गया था , लेकिन महीनों गुजर जाने के बाद भी स्वतंत्रता दिवस के पश्चात भी शहीद परिवारों को सचिन तेंदुलकर के कार्यालय से किसी भी प्रकार से संपर्क नहीं किया गया। छत्तीसगढ़ से इन शहीद परिवारों को बहुत निराशा हुई है कि भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के कार्यालय से शहीदों के प्रतिमा अनावरण विषय पर संज्ञान नहीं लिया गया। कारगिल युद्ध में शहीद दुर्वासा निषाद के बुजुर्ग पिता मुन्नीलाल निषाद का कहना है कि शहादत को लोग बहुत हल्के में लेने लग गये हैं, लेकिन अपनों को खोने का गम शहीद परिवार ही महसूस कर सकता है। राष्ट्रपति द्वारा कीर्ति चक्र से सम्मानित छत्तीसगढ़ नक्सल हमला में शहीद दीपक भारद्वाज की धर्मपत्नी प्रांतिका भारद्वाज का कहना है, शहीदों की प्रतिमा अनावरण हेतु तेंदुलकर सर को छत्तीसगढ़ राज्य आना चाहिए। उनके हाथों अनावरण से शहीदों का सम्मान बढ़ेगा एवं पूरे देश के शहीद परिवार गर्व महसूस करेंगे साथ ही युवाओं में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत होगी। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के हाथों प्रतिमा अनावरण हेतु शहीद परिवार द्वारा कई महीनों से प्रयास किया जा रहा है। शहीद परिवार तेंदुलकर से मिलने और शहीदों की प्रतिमाओं का अनावरण कराने मुंबई के बार बार चक्कर लगा रहा है लेकिन शहीद परिवारों की उपेक्षा की जा रही है इससे शहीद दुर्वासा निषाद के 76 वर्षीय पिता फिर भी आस लगाए हुए हैं। एक साल गुजर जाने के बाद भी सचिन तेंदुलकर द्वारा शहीद परिवार से न ही संपर्क किया गया ना ही‌ मिलने का अवसर दिया गया। शहीद परिवार के द्वारा कई बार पत्र लिखकर मुलाकात हेतु समय देने निवेदन किया जा चुका है।

श्री सूर्यपाल गंगा प्रसाद सिंह न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गुरु श्री पंकज जी महाराज का आगमन
ईस्ट बसुरिया खेमका कैरियर्स आउटसोर्सिंग माइंस हादसा: एक की मौत, दो घायल
मंडल मंत्री बनने पर, अध्यक्ष रजनीश चौबे सहित तमाम लोगों ने दी बधाई
धनबाद पुलिस केंद्र में पुलिस सभा आयोजित, एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएँ
बन्द विद्यालय में घुसकर अज्ञात जनो ने की तोड़—फोड़
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा
Next Article स्व. चंद्रशेखर शुक्ल को मरणोपरांत महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार स्व. चंद्रशेखर शुक्ल को मरणोपरांत महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up