सलमान रज़ा (अखंड राष्ट्र)
मुंगराबादशाहपुर/जौनपुर। समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी बन गई है। सपा लोगों को गुमराह करने के लिए पीडीए का नारा दिया है, जिसका अर्थ पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक बताया जाता है लेकिन यह सच नहीं है। सपा के पीडीए का अर्थ परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। उक्त बातें जाफराबाद भाजपा के पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र सिंह ने एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि सपा के लोग सिर्फ अपने परिवार के विकास के बारे में सोचते हैं। यह केवल मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए हिंदू धर्म पर कटाक्ष करते रहते हैं। कांग्रेस, बसपा और सपा ने यही किया है लेकिन अब मुस्लिम इनकी असलियत पहचान गए हैं। मुसलमानों के लिए जितना काम भाजपा की सरकार ने किया, उतना किसी और ने नहीं किया। पीएम मोदी ने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के अत्याचार से मुक्ति दिलाई। कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में सबका साथ सबका विकास किस संकल्प के साथ सभी वर्गों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ रही है। पीएम मोदी की नेतृत्व में भारत सशक्त व दीक्षित देश की श्रेणी में खड़ा है और प्रधानमंत्री की अगुवाई में देश का विकास हो रहा है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से जनकल्याण में शुरू की गई योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा जा रहा है। सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इस भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है। कहा कि 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से तीसरी बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। और समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश से सफा हो जाएगी। इस अवसर पर करणी सेना के पूर्वांचल प्रभारी गुलाब सिंह, शैलेंद्र सिंह, शिव प्रसाद ऊमरवैश्य, हर्ष, रोहित ब्राह्मण व विनय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

