By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: सभी विभाग समन्वय स्थापित कर करें कार्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > सभी विभाग समन्वय स्थापित कर करें कार्य
उत्तर प्रदेशराज्य

सभी विभाग समन्वय स्थापित कर करें कार्य

Omkar Tripathi
Last updated: May 30, 2025 5:51 pm
Omkar Tripathi
8 months ago
Share
SHARE

जौनपुर। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में परिलक्षित परिवर्तनों का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है, जिसके क्रम में शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव आयुष विभाग हरिकेश चौरसिया द्वारा जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की उपस्थिति में आकांक्षात्मक ब्लॉक रामपुर की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। विशेष सचिव द्वारा आकांक्षात्मक विकास खण्ड से संबंधित विषयगत क्षेत्रों से संबंधित संकेतकों के सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी, एमओआईसी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना तथा वित्तीय समावेशन से संबंधित संकेतको की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष सचिव द्वारा अति कुपोषित, अल्प कुपोषित बच्चों के चिन्हांकन, गर्भवती महिलाओं की एएनसी, संस्थागत प्रसव, टीबी कार्यक्रम, डायबिटीज स्क्रीनिंग, गोल्डन कार्ड के वितरण, आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति आदि की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कहा गया कि रामपुर ब्लॉक में जितने भी अति कुपोषित बच्चे हैं उन्हें एनआरसी में भेजा जाए, 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए तथा छूटे हुए सभी पात्र लोगों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। पोषण ट्रैकर पर त्रुटिरहित फीडिंग कराई जाए। उप निदेशक कृषि से उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों, एफपीओ सहित अन्य विषयों पर जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि मृदा की टेस्टिंग कराई जाए, कैंप लगाकर किसानों को जागरूक किया जाए। जल जीवन मिशन के हर घर जल योजना अंतर्गत क्रियाशील कनेक्शन, लक्ष्य के सापेक्ष दिए गए कनेक्शन, जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत चल रही परियोजनाओ की प्रगति आदि की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया गया कि कार्य होने के दौरान सड़कों का रेस्टोरेशन भी होना चाहिए। बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्राथमिक विद्यालय में पीटीआर, छात्र शिक्षक अनुपात, पेयजल व्यवस्था आदि की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया गया कि विद्यालयों में कायाकल्प होना चाहिए तथा शौचालय क्रियाशील रहने चाहिए। जिला पंचायत राज अधिकारी से स्वच्छ भारत मिशन, व्यक्तिगत शौचालय फेस 2, स्वच्छ पेयजल आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि पुराने पंचायत भवनों का जीर्णोद्धार कराया जाए तथा नए पंचायत भवनों में विद्युतीकरण होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी संकेतक एक दूसरे से जुड़े हुए हैं, इसलिए सभी विभाग एक दूसरे के साथ समन्वय करते हुए कार्य करें। विशेष सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि इस वर्ष 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना है, जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बैठक में योग ब्रेक सेशन पर आधारित एक वीडियो भी दिखाया गया तथा सभी उपस्थित अधिकारी कर्मचारीगण द्वारा योग भी किया गया। विशेष सचिव ने कहा कि हम यहां बैठे-बैठे भी योग कर सकते है, आज की व्यस्त जीवनशैली में यह हमें मानसिक तनाव से दूर रखती है। हम सभी को योग अपनी नियमित जीवनशैली में आत्मसात करना चाहिए। योग हमारी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

एड. रवि व्यास का फेसबुक अकाउंट हैक
बीपी इंफ्रा ग्रुप ने जीता गीवा प्रीमियर लीग 2024
बीएलओ ड्यूटी के विरोध में शिक्षकों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा
कारागार मुख्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम आयोजित
पीयू के प्रभात उपाध्याय का भारतीय सूचना सेवा में चयन 
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article चाय की दुकान पर मिली लाश, मचा हड़कंप
Next Article बच्चों में दिखा रचनात्मकता का उत्साह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up