जौनपुर | स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान छह मामले सामने आए, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकतर मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे।
नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद सिंह ने बताया कि समाधान दिवस में आने वाले मामलों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शेष मामलों का निस्तारण जल्द ही किया जाएगा। थानाध्यक्ष रामाश्रय रॉय ने बताया कि अन्य मामलों के निस्तारण के लिए टीमों को गठित कर मौके पर रवाना किया गया।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष रामाश्रय रॉय, कस्बा चौकी इंचार्ज मोहम्मद तारीक अंसारी, हेड कांस्टेबल नफीस अहमद, कांस्टेबल बृकेश यादव और अंकुश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

