सलमान रज़ा (अखंड राष्ट्र)
मुंगराबादशाहपुर जौनपुर- भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल महामंत्री रंजीत गुप्ता के आवास पर गुरुवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित इस गोष्ठी में भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि अटल जी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि न्याय और सामाजिक समरसता पर सबका अधिकार है। उन्होंने जीवन में बड़ी से बड़ी बाधा को पार कर सबका साथ सबका विकास के नारे को चरितार्थ किया और नए भारत की नींव रखने वाले महानायक बने। वरिष्ठ जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि अटल जी एक बेहतरीन कवि थे, जिन्होंने अपनी कविताओं से सदन में विरोधियों को परास्त किया। भाजपा ने आलोक गुप्ता पिंटू ने कहा कि अटल जी ने अपना संपूर्ण जीवन सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित कर दिया।उनका व्यक्तित्व, कृतित्व और नेतृत्व देश के चहुंमुखी विकास के लिए पथ-प्रदर्शक बना रहेगा। ”भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि अटल जी का सपना भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने का था, जिसे उन्होंने परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाकर पूरा किया। भाजपा महामंत्री रंजीत गुप्ता ने कहा कि अटल जी ने भारतीयों की आस्था को अटूट विश्वास से बांधा। उनके प्रेम और विश्वास की पराकाष्ठा संपूर्ण भारतवासियों के प्रति रही, इसलिए वह पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के भी लोकप्रिय नेता रहे। गोष्ठी में आलोक गुप्ता पिंटू, मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल, राजकुमार ऊमरवैश्य, संदीप केशरी, महेंद्र विजय शुक्ला, सीके ऊमरवैश्य और योगेश जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी का संचालन महामंत्री रंजीत गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जितेंद्र प्रजापति, ओमप्रकाश बिंद, सुमित गुप्ता, जितेंद्र प्रजापति, आदित्य गुप्ता, राजकुमार ऊमरवैश्य, राजकुमार काजू, आलोक गुप्ता पिंटू, संदीप केसरी, शिवाप्रसाद ऊमरवैश्य, रंजीत गुप्ता और रामनारायण साहू आदि लोग मौजूद रहे।

